शेयर मंथन में खोजें

सोयाबीन में नरमी, जबकि रिफाइंड सोया तेल में तेजी का रुझान - एसएमसी

सोयाबीन वायदा (जून) की कीमतों के नरमी के रुझान के साथ 3,825 रुपये से नीचे ही कारोबार करने की संभावना हैं।
बेंचमार्क इंदौर बाजार में सोयाबीन की कीमतें 3,600-3,750 रुपये प्रति 100 किलो ग्राम के दायरे में हैं। मध्य प्रदेश में प्लांट डिलीवरी के लिए कीमतें 3,625-3,780 रुपये प्रति 100 किलो ग्राम के दायरे में हैं। वहीं महाराष्ट्र में प्लांट डिलीवरी के लिए कीमतें 3,700-3,875 रुपये प्रति 100 किलो ग्राम के दायरे में हैं। वर्तमान समय में सोयामील की निर्यात माँग बहुत उत्साहजनक नही है, लेकिन अगले महीने से मॉनसून के सामान्य रहने के अनुमान के कारण घरेलू माँग में बढ़ोतरी की संभावना है।
रिफाइंड सोया तेल वायदा (जून) की कीमतों के तेजी के रुझान के साथ 772 रुपये से ऊपर ही कारोबार करने की संभावना है, जबकि सीपीओ वायदा (जून) की कीमतों को 658 रुपये के स्तर पर सहारा रहने की संभावना है। ऐसी खबरें है कि मौजूदा खरीफ सीजन से पहले प्रमुख तिलहनों की कीमतों को मदद करने के लिए सरकार सोया तेल, सूरजमुखी तेल और अन्य खाद्य तेलों पर आयात शुल्क लगाने का विचार कर रही है। वर्तमान समय में कच्चे सोया तेल पर आयात शुल्क 30% जबकि कच्चे सूरजमुखी तेल और कैनोला तेल पर 25% है, जबकि तीनों के रिफाइंड तेलों पर 35% आयात शुल्क है।
सरसों वायदा (जून) की कीमतें 3,940-3,985 रुपये के दायरे में कारोबार कर सकती हैं। हाजिर बाजारों में स्टॉकिस्टों और मिलों की ओर से सरसों की अच्छी खरीदारी की जा रही है। मॉनसून सीजन से पहले सरसों तेल की बेहतर मांग के कारण पेराई मिलों की ओर से सरसों की अधिक खरीदारी की जा रही है। (शेयर मंथन, 22 मई 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख