शेयर मंथन में खोजें

सोयाबीन में गिरावट के संकेत, सरसों और रिफाइंड सोया तेल सुस्त - एसएमसी

सोयाबीन वायदा (जून) की कीमतों के नरमी के रुझान के साथ 3,600-3,560 रुपये के स्तर पर लुढ़कने की संभावना हैं।
दरअसल सोयाबीन से संबंधित सभी फंडामेंटल कमजोर रुझानों की ओर संकेत कर रहे हैं। सोयामील की कमजोर माँग के कारण देश भर के बाजारों में सोयाबीन की कीमतों में गिरावट हुई है। बेंचमार्क इंदौर बाजार में सोयाबीन की हाजिर कीमतें 25 रुपये की गिरावट के साथ 3,500-3,700 रुपये प्रति 100 किलो ग्राम हो गयी हैं, जबकि सोयामील की कीमतें 30,500 रुपये के स्तर पर स्थिर हैं। विदेशी बाजारों में भारतीय सोयामील की कीमत 49 डॉलर अधिक होने के कारण विदेशी खरीदार भारतीय सोयामील की कम खरीदारी कर रहे हैं। दूसरी ओर पेराई मार्जिन काफी कम होने के कारण सोयाबीन की खरीदारी कम हो रही है।
रिफाइंड सोया तेल वायदा (जून) की कीमतों के 765-770 रुपये के दायरे में साइडवेज कारोबार करने की संभावना है, जबकि सीपीओ वायदा (जून) की कीमतों के 648-658 रुपये के दायरे में साइडवेज कारोबार करने की संभावना है। विश्व स्तर पर पॉम ऑयल की कमजोर निर्यात माँग और सोया तेल की कीमतों में नरमी के कारण खाद्य तेल की कीमतों में गिरावट हो रही है। कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट से भी खाद्य तेलों की कीमतों पर दबाव पड़ रहा है।

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख