शेयर मंथन में खोजें

हल्दी में नरमी का रुझान, धनिया में जारी रह सकती है गिरावट - एसएमसी

हाजिर बाजारों में नरमी के रुझान पर हल्दी वायदा (जून) की कीमतों के 7,250 रुपये से नीचे ही कारोबार करने की संभावना हैं।
इरोद टर्मरिक मर्चेन्ट्स एसोसिएशन सेल्स यार्ड में फिंगर वेरायटी की कीमतें 5,889-8,429 रुपये प्रति क्विंटल हैं और रूट वेरायटी की कीमतें 5,255-7,699 रुपये प्रति क्विंटल हैं। रेगुलेटेड मार्केट कमिटी में फिगंर वेरायटी की कीमतें 7,499-8,650 रुपये प्रति क्विंटल हैं और रूट वेरायटी की कीमतें 7,009-7,909 रुपये प्रति क्विंटल हैं। इरोद कॉ-ऑपरेटिव मार्केटिंग सोसाइटी में फिंगर वेरायटी की कीमतें 6,966-8,099 रुपये प्रति क्विंटल हैं और रूट वेरायटी की कीमतें 6,655-7,539 रुपये क्विंटल हैं।
जीरा वायदा (जून) की कीमतों के 16,000-16,300 रुपये के दायरे में कारोबार करने की संभावना है। कारोबारियों को आगामी दिनो में कीमतों में तेजी के रुझान की उम्मीद है। क्योंकि सीरिया में तनाव बढ़ रहा है और अनियमित मौसम के कारण उत्पादन भी प्रभावित हो सकता है, जिससे भारत से वैश्विक निर्यात माँग में बढ़ोतरी हो सकती है। हाजिर बाजारों में नरमी के रूझान पर धनिया वायदा (जून) की कीमतों में 4,250 रुपये तक गिरावट जारी रह सकती है। किसानों द्वारा अपने पुराने स्टॉक की अधिक आवक के कारण बिकवाली का दबाव लगातार बढ़ता जा रहा है। कीमतों में गिरावट की आशंका से किसान से अपने स्टॉक की बिकवाली कर रहे हैं। इसके अतिरिक्त धनिया की घरेलू कीमतों की तुलना में विदेशी बाजारों में कीमतें कम होने से रूस और बुल्गारिया से लगातार आयात के कारण नरमी का सेंटीमेंट बढ़ता जा रहा है। आयातित धनिया की कीमत 3,600-3,800 रुपये 100 किलो ग्राम है जो 36.5% आयात शुल्क चुकाने के बावजूद 600-900 रुपये सस्ता है। (शेयर मंथन, 01 जून 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख