शेयर मंथन में खोजें

हल्दी में थमी रह सकती है गिरावट, धनिया में तेजी का रुझान - एसएमसी

हल्दी वायदा (जुलाई) की कीमतों में 7,235 रुपये के स्तर पर सहारे के साथ गिरावट पर रोक लगी रह सकती है।
तेलंगाना में कम बारिश के बाद बुआई में कमी आने की संभावना से कीमतों को मदद मिल रही है। तेलंगाना में पिछले चार दिनों से हल्दी की बुआई हो रही है। सांगली, वारांगल, निजामाबाद और कडप्पा में भी कम बारिश के कारण हल्दी की बुआई प्रभावित हुई है। जीरा वायदा (जुलाई) की कीमतों में 16,400 रुपये के स्तर पर सहारे के साथ बढ़त जारी रहने की संभावना हैं। विदेशी बाजारों से बेहतर माँग के कारण देश भर के बाजारों में जीरे की कीमतों में बढ़ोतरी हुई है। सीरिया में सामरिक तनाव के कारण अंतरराष्ट्रीय बाजार में जीरे की आवक कम हो गयी है इसलिए निर्यात माँग भारत की ओर मुड़ कर रही है और कीमतों को मदद मिल रही है।
उधर केरल के उत्पादन क्षेत्रों में पिछले 10 दिनों से भारी बारिश के बाद फसल को नुकसान होने की संभावना से इलायची वायदा (जुलाई) की कीमतों में 940 के सहारा स्तर से तेज रिकवरी दर्ज की गयी है। ऐसा अनुमान है कि बारिश के कारण इडुक्की जिले में लगभग 864 हेक्टेयर की फसल को नुकसान हुआ है। अब बारिश कम हो गयी है लेकिन अगले तीन-चार दिनों में भारी बारिश होने का अनुमान है। धनिया वायदा (जुलाई) की कीमतों को 4,400 रुपये के स्तर पर सहारा रह सकता है और कीमतों में तेजी का रुझान रहने की संभावना है। निचले स्तर पर खरीदारी राजस्थान और मध्य प्रदेश के हाजिर बाजारों में कीमतों में बढ़ोतरी हो रही है। इसके अतिरिक्त उत्पादन क्षेत्रों से कम आवक के कारण भी कीमतों में तेजी का सेंटीमेंट है। (शेयर मंथन, 18 जून 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख