शेयर मंथन में खोजें

धनिया और जीरे में तेजी का रुझान - एसएमसी

हल्दी वायदा (जुलाई) की कीमतों में तेजी के रुझान के साथ 7,330 रुपये से ऊपर ही कारोबार करने की संभावना है।
हल्दी की कीमतें 7,500 रुपये तक बढ़त दर्ज कर सकती हैं। हाजिर बाजारों में हल्दी की बिक्री में बढ़ोतरी हुई है और कारोबारी मसाला कंपनियों की माँग को पूरा करने के लिए हल्दी का स्टॉक जमा कर रहे हैं। इरोद टर्मरिक मर्चेन्ट्स एसोसिएशन सेल्स यार्ड और इरोद को ऑपरेटिव मार्केटिंग सोसाइटी में रूट वेराइटी की कीमतों में 100 रुपये की बढ़ोतरी हुई है। इरोद टर्मरिक मर्चेन्ट्स एसोसिएशन सेल्स यार्ड में फिंगर वेरायटी की कीमतें 5,950-8,669 रुपये प्रति क्विंटल और रूट वेरायटी की कीमतें 5,255-7,777 रुपये प्रति क्विंटल हैं।
इस वर्ष कम उत्पादन अनुमान के बीच चीन की ओर से अधिक माँग के कारण जीरा वायदा (जुलाई) की कीमतों के 18,100-18,200 रुपये के स्तर पर पहुँच जाने की संभावना है। इस वर्ष जीरे के कुल उत्पादन का लगभग 35% किसानों के पास शेष बचा है और कीमतों में तेजी से बढ़ोतरी के बाद स्टॉक के धीरे-धीरे छोड़े जाने की संभावना है।
धनिया वायदा (जुलाई) की कीमतों में तेजी का रुझान बना रह सकता है और इसकी कीमतें 4,800 रुपये के स्तर पर पहुँच सकती हैं। मौजूदा स्तर पर स्टॉकिस्टों की ओर से अधिक माँग के कारण कीमतों को मदद मिल रही है। फसल खराब होने की खबरों के कारण इलायची वायदा (जुलाई) की कीमतों में तेजी का रुझान रहने की संभावना है और कीमतें 1,020-1,040 रुपये के स्तर पर पहुँच सकती हैं। केरल में भारी बारिश के कारण लगभग 1,207 हेक्टेयर में इलायची की फसल के खराब हो जाने की संभावना है। जून में इस वर्ष के मॉनसून के दौरान अभी तक राज्य में कुल 29% अधिक बारिश हुई है, जिसके कारण इलायची के फलों को नुकसान हुआ है। (शेयर मंथन, 29 जून 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख