शेयर मंथन में खोजें

हल्दी और जीरे में तेजी का रुझान - एसएमसी

हल्दी वायदा (अगस्त) की कीमतों के 7,300-7,420 रुपये के दायरे में कारोबार करने की संभावना है।
हाजिर बाजारों में कम आवक और बेहतर कारोबार के कारण हल्दी की कीमतों में तेजी का रुझान है। महाराष्ट्र में हल्दी की बुआई रिकॉर्ड स्तर पर पहुँच सकती है, क्योंकि पिछले वर्ष में किसानों को अन्य फसलों की तुलना में हल्दी से अधिक लाभ हुआ है। इस बीच कई वर्षो से सूखे के कारण सलेम और इरोद की मिट्टी में नमी समाप्त हो गयी है। अगले कुछ दिनों में अच्छी बारिश नही होती है तो अन्य राज्यों में हल्दी के उत्पादन में बढ़ोतरी संभव नही है।
वहीं जीरे के अन्य उत्पादक देशों में कम उपलब्धता के बाद लगातार निर्यात माँग के कारण जीरा वायदा (अगस्त) की कीमतें 20,000 रुपये की ऊचाई पर पहुँच सकती हैं। कारोबारियों के अनुसार चीन, बांग्लादेश और ताइवान की ओर से बेहतर निर्यात माँग की खबरें हैं। इसके अलावा तुर्की और सीरिया में बारिश से जीरे की फसल को नुकसान हुआ है, जिसके कारण वे विश्व बाजार में जीरे की आपूर्ति करने में सक्षम नही हैं। 
वहीं इलायची वायदा (अगस्त) की कीमतों के 1140-1190 रुपये के दायरे में कारोबार करने की संभावना है। केरल के कृषि विभाग के अनुसार इडुक्की में भारी बारिश के कारण लगभग 1337.60 हेक्टेयर की फसल को नुकसान हुआ है। इस बीच केरल के वंदनमेडू और तमिलनाडु के बोदीकयानूर के नीलामी केन्द्रों पर इलायची की नयी फसल की आवक शुरू हो गयी है। नयी फसल की क्वालिटी औसत है और बड़ी इलायची की आवक अभी शुरू नही हुई है। (शेयर मंथन, 25 जुलाई 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख