शेयर मंथन में खोजें

सोयाबीन और सरसों में मंदी का रुझान - एसएमसी

सोयाबीन वायदा (अक्टूबर) की कीमतें 3,380-3,410 रुपये के दायरे में कारोबार कर सकती है।
इंदौर मंडी में सोयाबीन की कीमतें 3,400-3,500 रुपये प्रति 100 किलो ग्राम के दायरे में है, जबकि सोयामील की कीमतें 200 रुपये की गिरावट के साथ 28,800 रुपये प्रति टन रह गयी हैं। कृषि मंत्रालय के अनुसार मौजूदा खरीफा की सीजन में 3 अगस्त तक सोयाबीन की बुआई पिछले वर्ष की तुलना में 10.62% की बढ़ोतरी के साथ 109.50 लाख हेक्टेयर हो गया है।
उधर सरसों वायदा (अगस्त) की कीमतों के 4,110-4,165 रुपये के दायरे में सीमित दायरे में कारोबार करने की संभावना है। पेराई मिलों की ओर से कमजोर माँग के कारण राजस्थान के बाजारों में सरसों की कीमतों में नरमी है। जुलाई महीने में देश में सरसों की पेराई पिछले वर्ष की समान अवधि की 6.5 लाख टन की तुलना में कम होकर 4.5 लाख टन हुआ है। पेराई मार्जिन कम होने के साथ ही सरसों तेल की कमजोर माँग के कारण पेराई में कमी दर्ज की गयी है। सोया तेल और पॉम तेल की तुलना में सरसों तेल की कीमतें अधिक होने से सरसों तेल की मांग कम हो रही है।
दूसरी ओर सीपीओ वायदा (अगस्त) की कीमतों के 590-596 रुपये के दायरे में सीमित दायरे में कारोबार करने की संभावना है। रिंगिट के कमजोर होने के कारण बीएमडी में सीपीओ वायदा की कीमतों में कल 1% से अधिक की उछाल दर्ज की गयी है। शुक्रवार को मलेशियन पॉम ऑयल बोर्ड और अमेरिकी कृषि विभाग के आँकड़ें जारी किये जायगें। (शेयर मंथन, 08 अगस्त 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख