शेयर मंथन में खोजें

जीरे में तेजी, हल्दी और धनिया में सुस्ती - एसएमसी

हल्दी वायदा (अगस्त) की कीमतों के 7,220-7,340 रुपये के दायरे में सीमित दायरे कारोबार करने की संभावना है।
कमजोर माँग और ऑर्डर के कारण इरोद बाजार में हल्दी की बिक्री और कीमत दोनों में गिरावट हुई है। यद्यपि कारोबारियों को कोई नया ऑर्डर नही मिला है, लेकिन मध्यम क्वालिटी की हल्दी की अच्छी-खासी खरीदारी की है। इरोद को-ऑपरेटिव मार्केटिंग सोयाइटी में फिंगर वेरायटी की कीमतों में 250 रुपये और रूट वेराइटी की कीमतों में 200 रुपये की गिरावट हुई है। वहीं रेगुलेटेड मार्केट कमिटी में फिंगर वेरायटी की कीमतों में 300 रुपये और रूट वेराइटी की कीमतों में 500 रुपये की गिरावट हुई है।
उधर जीरा वायदा (अगस्त) की कीमतों में 19,700 रुपये के स्तर पर सहारे के साथ तेजी का रुझान बरकरार रह सकता है। कारोबारियों का अनुमान है कि 2018-19 (अप्रैल-मार्च) में जीरे का कुल निर्यात पिछले वर्ष के 1,43,670 टन की तुलना में रिकॉर्ड 1,75,000 टन हो सकता है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में, भारत अच्छी क्वालिटी के जीरे का एकमात्रा निर्यातक बन गया है। क्योंकि तुर्की और सीरिया में प्रतिकूल मौसम से जीरे के उत्पादन में कमी के कारण विश्व बाजार में जीरे की आपूर्ति नही हो रही है। दूसरी ओर चीन, बांग्लादेश, दुबई और ताइवान की ओर से जीरे की माँग अधिक हो रही है।
धनिया वायदा (अगस्त) की कीमतों को 4,925 रुपये के स्तर पर सहारा रहने की संभावना है। मौजूदा बारिश के सीजन में उत्तर भारत के मसाला कारोबारी भारतीय धनिया की खरीदारी कर रहे हैं, क्योंकि बारिश के मौसम में आयातित धनिया पाउडर में नमी लगना शुरू हो गया है। (शेयर मंथन, 08 अगस्त 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख