शेयर मंथन में खोजें

सोयाबीन, सीपीओ और सोया तेल में सुस्ती की संभावना - एसएमसी

सोयाबीन वायदा (अक्टूबर) की कीमतों के 3,150-3,220 रुपये के दायरे में कारोबार करने की संभावना है।
थोड़े कारोबार के कारण देश के प्रमुख बाजारों में सोयाबीन की कीमतों में स्थिरता है। मध्य प्रदेश के बेंचमार्क बाजार में सोयाबीन की कीमतें 3,200-3,250 रुपये प्रति 100 किलो ग्राम के दायरे में हैं, जबकि प्लांट डिलीवरी के लिए कीमतें 3,250-3,350 रुपये के दायरे में स्थिर हैं। डॉलर के मुकाबले रुपये के कमजोर होने के बावजूद सोयामील की कमजोर निर्यात माँग के कारण पेराई मिलों की ओर से सोयाबीन की खरीदारी कम होने से हाजिर बाजारों में सोयाबीन की कीमतो पर दबाव पड़ रहा है।
वहीं सरसों वायदा (सितंबर) की कीमतें 3,900 रुपये तक लुढ़क सकती है। नाफेड द्वारा न्यूनतम समर्थन मूल्य के बजाय बाजार दरों पर सरसों बेचे जाने की खबरों से राजस्थान के प्रमुख बाजारों में कल सरसों की कीमतों में गिरावट हुई है। नाफेड ने कुछ हफ्ते पहले ही हरियाणा में सरसों को 4,011 प्रति 100 किलो ग्राम की बाजार दरों पर बेचना शुरू कर दिया है।
सोया तेल (सितंबर) वायदा की कीमतों के 725-730 रुपये के दायरे में कारोबार करने की संभावना है। घरेलू सोयाबीन की कीमतों में नरमी और सीबोट में सोया तेल की कीमतों में तेजी के कारण बाजार में मिला-जुला रुझान है। सीबोट में सोया तेल की कीमतें 28 सेंट के नजदीक सहारे के साथ सीमित दायरे में कारोबार कर रही हैं। 
सीपीओ वायदा (सितंबर) की कीमतों के 588-593 रुपये के दायरे में कारोबार करने की संभावना है। प्रमुख उत्पादक इंडोनेशिया में अधिक उत्पादन अनुमान के कारण बीएमडी में मलेशियन पॉम ऑयल की कीमतों में कल गिरावट दर्ज की गयी। बीएमडी में मलेशियन पॉम ऑयल नवंबर डिलीवरी की कीमतें 0.7% की गिरावट के साथ 2,217 रिंगिट पर बंद हुई। (शेयर मंथन, 30 अगस्त 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख