शेयर मंथन में खोजें

जीरे और धनिये में हो सकती है गिरावट - एसएमसी

हल्दी वायदा (सितंबर) की कीमतों के नरमी के रुझान के साथ 6,730-6,885 रुपये के सीमित दायरे में कारोबार करने की संभावना है।
मौजूदा सीजन में हल्दी के अधिक उत्पादन अनुमान के कारण देश भर के हाजिर बाजारों में हल्दी की कीमतों पर दबाव पड़ रहा है। केरल और इरोद में बाढ़ और अधिक बारिश से फसल के प्रभावित होने के बावजूद अधिक उत्पादन क्षेत्रों के कारण हल्दी का उत्पादन अधिक होने का अनुमान है।
जीरा वायदा (सितंबर) की कीमतों को 19,500-19,640 रुपये के स्तर पर बाधा रह सकती है। गुजरात के सौराष्ट्र क्षेत्र में बारिश में तेजी आने से अक्टूबर के अंत में शुरू होने वाली जीरे की बुआई अधिक हो सकती है, जिसके कारण जीरे की कीमतों में गिरावट जारी रह सकती है।
धनिया वायदा (सितंबर) की कीमतों में 4,500 रुपये तक गिरावट जारी रह सकती है। हाजिर बाजारों में खरीदारों के बाजार से दूर रहने के कारण माँग कम हो रही है।
इलायची वायदा (सितंबर) की कीमतों को 1,400 रुपये के स्तर पर अड़चन रह सकती है। आगामी दिनों में बाजार की नजर नयी फसल के ऑक्शन केन्द्रों पर आने के साथ ही निर्यात की संभावना पर रहेगी। लेकिन आयातक देशों द्वारा क्वालिटी को लेकर सख्त मानक के कारण कीमतों पर दबाव रह सकता है। 1 सितंबर से ही सऊदी अरब द्वारा भारतीय इलायची पर कीटनाशकों को लेकर प्रतिबंध के कारण कीमतों में नरमी का रुझान रह सकता है। (शेयर मंथन, 30 अगस्त 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख