शेयर मंथन में खोजें

कच्चे तेल में मुनाफा वसूली की संभावना - एसएमसी

कच्चे तेल में उच्च स्तर पर मुनाफा वसूली हो सकती है।
कच्चे तेल की कीमतों को 4,960 रुपये पर सहारा और 5,035 रुपये के स्तर पर बाधा रह सकती है। मेक्सिको की खाड़ी में तूफान की आशंका से दो तेल प्लेटफॉर्मो को खाली किये जाने के बाद अमेरिकी तेल की कीमतें 70 डॉलर के स्तर पर कर आज भी बढ़त दर्ज कर रही हैं। इस बीच ईरान पर अमेरिकी प्रतिबंध के कारण अंतरराष्ट्रीय कार्गो ने ईरान से तेल की लेडिंग बंद कर दिया है। लेकिन ईरान से तेल खरीद में कटौती करने के अमेरिकी दबाव के बावजूद चीन ने ईरान से तेल आयात करना बंद नही किया है।
नेचुरल गैस वायदा की कीमतों के नरमी के रुझान के साथ सीमित दायरे में रहने की संभावना और कीमतों को 202 रुपये के स्तर पर सहारा और 207 रुपये के स्तर पर अड़चन रह सकती है। (शेयर मंथन, 04 सितंबर 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख