शेयर मंथन में खोजें

कच्चे तेल में उच्च स्तर पर मुनाफा वसूली की संभावना - एसएमसी

कच्चे तेल में उच्च स्तर पर मुनाफा वसूली हो सकती है।
कच्चे तेल की कीमतों को 4,970 रुपये पर सहारा और 5,030 रुपये के स्तर पर अड़चन रह सकती है। मेक्सिको की खाड़ी में उठे तूफान के अनुमान के अनुकूल मजबूत नही होने के बाद आज तेल की कीमतों में गिरावट हुई है। मेक्सिको की खाड़ी में तूफान की आशंका से कई तेल प्लेटफॉर्मो को बंद कर दिये जाने के बाद कल अमेरिकी तेल की कीमतों में उछाल दर्ज की गयी थी। विश्व स्तर पर तेल की माँग में विकासशील देशों की अहम भूमिका होती है, लेकिन तुर्की, अर्जेंटीना के साथ ही इंडोनेशिया और दक्षिण अफ्रीका के शेयर बाजार पर दबाव और उनकी मुद्राओं के डॉलर के मुकाबले लगातार कमजोर होने से तेल की माँग कम हो सकती है।
उधर नेचुरल गैस वायदा की कीमतों के नरमी का रुझान रहने की संभावना है। इसकी कीमतों को 200 रुपये के स्तर पर सहारा और 206 रुपये के स्तर पर रुकावट रह सकती है। मेक्सिको की खाड़ी में उठे गॉर्डन तूफान के कमजोर होने से अमेरिकी नेचुरल गैस वादा की कीमतों में एक महीने के निचले स्तर पर गिरावट हुई है। (शेयर मंथन, 05 सितंबर 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख