शेयर मंथन में खोजें

हल्दी और जीरे में सुस्ती के संकेत - एसएमसी

हल्दी वायदा (अक्टूबर) की कीमतों में नरमी का रुझान बरकरार रहने की संभावना है।
हल्दी में उच्च स्तर पर बिकवाली के कारण कीमतों को 6,615 रुपये के नजदीक बाधा रह सकती है। हाजिर बाजारों में सेंटीमेंट कमजोर हैं और स्टॉकिस्टों द्वारा मध्य और खराब वेराइटी की हल्दी की खरीदारी नही किये जाने के कारण हल्दी की कीमतों में प्रतिदिन गिरावट हो रही है। अभी तक हल्दी उत्पादन क्षेत्रों में मॉनसून अच्छा रहा है, जिससे हल्दी की उत्पादकता में बढ़ोतरी होने की संभावना है। शुरुआती आँकड़ों से पता चलता है कि इस वर्ष हल्दी का उत्पादन लगभग 75 से 80 लाख बैग होने का अनुमान है। वर्तमान समय में हल्दी का स्टॉक लगभग 28 लाख बैग है, जो वर्ष के अंत तक 5 से 7 लाख बैग तक बच सकता है। इस कारण आगामी वर्ष में हल्दी की कुल उपलब्धता लगभग 85 लाख बैग हो सकती है।
मुनाफा वसूली के कारण जीरा वायदा (अक्टूबर) की कीमतों में नरमी रहने की संभावना है और कीमतें 19,350 रुपये के सहारा स्तर से नीचे टूट कर 19,000 रुपये तक लुढ़क सकती हैं। बेहतर आवक के मुकाबले कमजोर माँग के कारण देश के प्रमुख हाजिर बाजारों में जीरे की कीमतों में गिरावट हो रही है। गुजरात के ऊँझा में जीरे की आवक 2,000 बैग से बढ़ कर 8,000 बैग हो गयी है।
2018-19 में कम उत्पादन अनुमान और अधिक माँग के कारण इलायची की कीमतें 17 महीने के उच्च स्तर पर पहुँच गयी हैं, लेकिन कीमतों में अभी भी बढ़ोतरी की संभावना है और कीमतें 1,450 रुपये के स्तर पर पहुँच सकती है। इडुक्की के नीलामी केन्द्र पर इलायची की कीमतें 2,000 रुपये प्रति किलो ग्राम के स्तर को पार कर गयी हैं। कारोबारियों को कुल उत्पादन में 60% से अधिक की गिरावट होने का अनुमान है। (शेयर मंथन, 24 सितंबर 2018)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!