शेयर मंथन में खोजें

कच्चे तेल के भाव में हो सकती है बढ़त - एसएमसी

कच्चे तेल की कीमतों के बढ़त के साथ खुलने की संभावना है।

ईरान पर अमेरिकी प्रतिबंध के लागू होने से विश्व बाजार में तेल की आपूर्ति कम होने की आशंका से आज तेल की कीमतों में बढ़ोतरी हुई है। ईरान पर अमेरिकी प्रतिबंध 4 नवंबर से लागू हो जायेगा। ईरान से तेल की आपूर्ति में कमी की भरपायी करने के लिए सऊदी अरब द्वारा अगले दो महीने में तेल के उत्पादन में बढ़ोतरी किये जाने की संभावना है। कच्चे तेल की कीमतों को 5,200 रुपये पर सहारा और 5,290 रुपये के स्तर पर बाधा रह सकती है। सूत्रों के अनुसार ओपेक और रूस द्वारा तेल की कमी को पूरा करने के लिए तेल उत्पादन में 5,00,000 बैरल प्रति दिन की बढ़ोतरी किये जाने को लेकर विचार किया गया है। 2018 में ईरान ने सबसे अधिक लगभग 2.71 मिलियन बैरल प्रति दिन तेल का निर्यात किया है, जो कुल वैश्विक खपत का 3% है।
नेचुरल गैस वायदा की कीमतों के सीमित रहने की संभावना है और कीमतें 221-227 के दायरे में कारोबार कर सकती है। अमेरिकी गैस भंडार में अनुमान से कम बढ़ोतरी की रिपोर्ट के बाद अमेरिकी नेचुरल गैस वायदा की कीमतों में बढ़ोतरी हुई है। (शेयर मंथन, 28 सितंबर 2018)

Comments  

avinash thakur
# avinash thakur 2018-09-29 12:15
:oops: :-)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!