शेयर मंथन में खोजें

हल्दी और जीरे में नरमी, धनिया में तेजी की उम्मीद - एसएमसी

हल्दी वायदा (नवंबर) की कीमतों के 6,590-6,725 रुपये के दायरे में सीमित दायरे में रहने की संभावना है।
माँग में बढ़ोतरी होने के कारण महाराष्ट्र के बाजारों में हल्दी की कीमतों में 100-200 रुपये प्रति 100 किलो ग्राम की बढ़ोतरी हुई है। दक्षिण भारत के बाजारों में कारोबारी गतिविधियों में तेजी का रुझान है। पिछले कुछ दिनों से हल्दी की कीमतों में लगातार नरमी के बाद बड़े कारोबारियों ने निचले स्तर पर हल्दी की खरीदारी करना शुरू कर दिया है। बेहतर मॉनसून के कारण मौजूदा सीजन में हल्दी का उत्पादन 85 लाख बैग होने का अनुमान है।
जीरा वायदा (नवंबर) की कीमतों के 19,500-19,900 रुपये के दायरे में कारोबार करने की संभावना है। घरेलू और विदेशी बाजारों से कम माँग के कारण देश के प्रमुख हाजिर बाजारों में जीरे की कीमतों में स्थिरता है। दूसरी ओर प्रमुख उत्पादन क्षेत्रों में कम बारिश के कारण कम उत्पादन अनुमान के कारण कीमतों को मदद मिल सकती है।
धनिया वायदा (नवंबर) की कीमतों में 5,750 रुपये के स्तर पर सहारे के साथ तेजी बरकरार रहने की संभावना है। प्रमुख उत्पादन क्षेत्रों में खराब मौसम के कारण देश के प्रमुख हाजिर बाजारों में धनिया की कीमतों में तेजी का रुझान है। लेकिन बाजारों में आवक अच्छी हो रही है और साथ ही लगातार माँग के कारण कीमतों को मदद मिल रही है। (शेयर मंथन, 26 अक्टूबर 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख