शेयर मंथन में खोजें

हल्दी में नरमी और जीरे में तेजी का रुझान - एसएमसी

हल्दी वायदा (नवंबर) की कीमतों में 6,750-6,820 रुपये के स्तर पर बाधा के साथ नरमी का रुझान रहने की संभावना है।
हाजिर बाजारों में हल्दी की आवक बढ़ी है जबकि बिक्री 70% से अधिक हुई है। इरोद टर्मरिक मर्चेन्ट्स एसोसिएशन सेल्स यार्ड में फिंगर वेराइटी की कीमतें 5,703-8,177 रुपये प्रति क्विंटल और रूट वेराइटी की कीमतें 5,099-7,125 रुपये प्रति क्विंटल के दायरे में हैं।
जीरा वायदा (नवंबर) की कीमतों में 20,280 रुपये के स्तर पर सहारे के साथ तेजी का रूझान रहने की संभावना है। गुजरात और राजस्थान की प्रमुख उत्पादन क्षेत्रों में कम बारिश के कारण जीरे की बुआई के प्रभावित होने की संभावना है। किसान तापामन में कमी होने का इंतजार कर रहे हैं, क्योंकि वर्तमान समय में मिट्टी में नमी की मात्रा काफी कम है। मिट्टी में नमी की मात्रा कम होने के बीजों का अंकुरना प्रभावित होता है। घरेलू माँग बेहतर है और चीन, बांग्लदेश, और सिंगापुर से भारतीय जीरे की माँग लगातार बढ़ रही है।
धनिया वायदा (नवंबर) की कीमतें 5,750 रुपये के स्तर पर सहारे के साथ 6,300-6,400 रुपये के स्तर पर पहुँच सकती हैं। प्रमुख उत्पादन क्षेत्रों में प्रतिकूल मौसम के कारण राजस्थान और गुजरात के प्रमुख बाजारों में हाजिर कीमतों में बढ़ोतरी हो रही है। मध्य प्रदेश के बाजारों में भी धनिया की कीमतों में बढ़ोतरी हुई है। बाजारों में धनिया की आवक अच्छी है, लेकिन लगातार माँग के कारण कीमतों को मदद मिल रही है। (शेयर मंथन, 02 नवंबर 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख