शेयर मंथन में खोजें

सरसों और सीपीओ में नरमी के संकेत - एसएमसी

सोयाबीन वायदा (दिसंबर) की कीमतों के 3,400-3,455 रुपये के दायरे में सीमित दायरे में कारोबार करने की संभावना है।

पेराई मिलों की ओर से सोयाबीन की माँग बेहतर है, क्योंकि सोयामील की विदेशी माँग को पूरा करने के लिए मिलें थोक खरीदारी कर रही हैं। घरेलू बाजारों में भी सोयाबीन की माँग काफी अच्छी है। बेहतर मुनाफे की उम्मीद से स्टॉकिस्ट भी खरीदारी कर रहे हैं।
सरसों वायदा (दिसंबर) की कीमतें नरमी के रुझान के साथ 4,155-4,230 रुपये के दायरे में कारोबार कर रही हैं। कृषि मंत्रालय के अनुसार 31 अक्टूबर तक देश भर में 2.78 मिलियन हेक्टेयर में सरसों की बुआई हुई है, जो पिछले वर्ष की समान अवधि की तुलना में 4.8% अधिक है। सबसे अधिक उत्पादक राजस्थान में भी 1.36 मिलियन हेक्टेयर में सरसों की बुआई हुई है, जो पिछले वर्ष की समान अवधि की तुलना में 36.4% अधिक है।
सीपीओ (नवंबर) वायदा में नरमी का रुझान रहने की संभावना है और कीमतें 550-545 रुपये तक लुढ़क सकती है। बढ़ते उत्पादन और कम होते निर्यात के कारण मलेशियन पॉम ऑयल की कीमतों में कल 1% की गिरावट हुई है और कीमतें तीन वर्षो के निचले स्तर पर लुढ़क गयी हैं। मलेशियन पॉम ऑयल जनवरी वायदा की कीमतें 0.9% की गिरावट के साथ 2,092 रिंगिट के स्तर पर पहुँच गयी हैं, जो सितंबर 2015 के बाद सबसे निचला स्तर है। (शेयर मंथन, 09 नवंबर 2018)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!