शेयर मंथन में खोजें

कॉटन और चने में गिरावट की संभावना - एसएमसी

माँग की कमी के कारण कॉटन वायदा (जनवरी) की कीमतों में 20,700-20,600 रुपये तक गिरावट होने की संभावना है।
घरेलू मिलों की ओर से चुनिंदा माँग के कारण कपास की कीमतों में मिला-जुला रुझान है। मिलों की ओर से खरीदारी के कारण महाराष्ट्र, गुजरात और आंध्र प्रदेश में कपास की कीमतों में बढ़ोतरी हुई है, लेकिन मध्य प्रदेश, तेलंगाना और कर्नाटक में कीमतों में नरमी के साथ स्थिरता रही है।
ग्वारसीड वायदा (फरवरी) की कीमतों में 4,240 रुपये के स्तर पर सहारे के साथ स्थिरता रह सकती है, जबकि ग्वारगम वायदा (फरवरी) की कीमतों के 8,475 रुपये से ऊपर ही रहने की संभावना है। भारतीय मौसम विभाग द्वारा एल्नीनो और ला-नीनो के अनुमान से संकेत मिलता है कि इस वर्ष इन दोनों का कोई असर नहीं होने की संभावना है। एल्नीनो के दौरान मॉनसून के कम रहने की संभावना है और यदि अनुमान सही होता है तो 2019-20 (अक्टूबर-सितंबर) में ग्वार का उत्पादन बाधित हो सकता है और कीमतों को मदद मिल सकती है।
हाजिर बाजारों में नरमी के रुझान के कारण चना वायदा (मार्च) की कीमतों में 4,150 रुपये तक गिरावट होने की संभावना है। नाफेड द्वारा चना की बिकवाली, खास तौर से राजस्थान और मध्य प्रदेश में, में बढ़ोतरी के दबाव और सरकारी भंडार में बढ़ोतरी के कारण घरेलू बाजार में चना में नरमी का रुझान देखा जा रहा है। इसके अतिरिक्त बाजारों में चना दाल और बेसन की माँग काफी कम होने के कारण मिलें भी चना की सक्रिय रुप से खरीदारी नही कर रही हैं। सरकारी एजेंसियों द्वारा कम कीमतों पर बिकवाली जारी रहने की संभावना और नयी फसल की आवक में बढ़ोतरी रहने की संभावना से सेंटीमेंट अभी भी कमजोर है। सरकारी एजेंसियों के पास अभी भी पुराना स्टॉक पड़ा हुआ है, जिसे नयी फसल की आवक से पहले बाजार में बेच रही है। (शेयर मंथन, 29 जनवरी 2019)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख