शेयर मंथन में खोजें

हल्दी और जीरे में तेजी की संभावना - एसएमसी

हल्दी वायदा (अप्रैल) की कीमतों के तेजी के रुझान के साथ 6,450-6,500 रुपये के स्तर पर पहुँचने की संभावना है।

हल्दी किसानों ने इरोद की हल्दी को भौगोलिक पहचान का दर्जा देने के लिए सरकार को धन्यवाद दिया है।
जीरा वायदा (मार्च) की कीमतों के 15,300-15,500 रुपये के दायरे में कारोबार करने की संभावना है। उत्पादन क्षेत्रों में खराब मौसम के कारण फसल के नुकसान होने की खबर है। मौसम में लगातार बदलाव और धूप-छाँव के कारण जीरे की फसल में रोक लगने की संभावना है। इस कारण किसानों ने कीटनाशकों का छिड़काव करना शुरू कर दिया है। फिर भी उत्पादन क्षेत्रों में यदि बादल छाये रहते है तो जीरे की फसल काली पड़ सकती है। इससे उत्पादन में काफी कमी हो सकती है।
धनिया वायदा (अप्रैल) की कीमतों के 6,300-6,350 रुपये के स्तर पर पहुँचने की संभावना है। आपूर्ति की समस्या के कारण कीमतों की गिरावट पर रोक लगी रह सकती है। इसके साथ ही मलेशिया, मिस्र, यूएई और सऊदी अरब जैसे देशों की ओर से अधिक माँग के कारण भारतीय धनिया की निर्यात माँग भी काफी अधिक है। अन्य देशों में कम उत्पादन के कारण आगामी दिनों में निर्यात माँग में बढ़ोतरी होने की संभावना है। इस वर्ष विश्व स्तर पर धनिया के उत्पादन में 40% कमी होने का अनुमान है। (शेयर मंथन, 08 मार्च 2019)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख