शेयर मंथन में खोजें

कॉटन में गिरावट के संकेत, चने में नरमी का रुझान - एसएमसी

कॉटन वायदा (अप्रैल) की कीमतों में 21,800 रुपये तक गिरावट जारी रहने की संभावना है।
भारतीय कपास निगम के अनुसार 2018-19 सीजन में भारत से लगभग 47 लाख बेल कपास का निर्यात होने का अनुमान है, जो पिछले वर्ष की तुलना में 22 लाख बेल कम है। इसके साथ ही अमेरिकी कृषि विभाग के अनुसार 2018-19 सीजन में पिछले महीने में अमेरिकी कपास की खपत कम होने और भंडार में बढ़ोतरी के अनुमान के बाद आईसीई में कपास की कीमतो में नरमी का रुझान है। पिछले महीने में 31 लाख बेल अमेरिकी कपास के खपत का अनुमान है, जो 1890 के बाद सबसे कम खपत है। अंतिम स्टॉक 44 लाख बेल रहने का अनुमान है, जो पिछले अनुमान की तुलना में 1,00,000 बेल अधिक है।
चना वायदा (मई) की कीमतों के नरमी के रुझान के साथ 4,410 रुपये के स्तर पर पहुँचने की संभावना है। मूँग को छोड़कर अधिकांश दालों की कम माँग के कारण कीमतों में नरमी का रुझान है। दालों और बेसन की कम माँग को देखते हुए मिलों द्वारा कम खरीदारी और बाजारों में अधिक आवक के कारण देश के बाजारों में कीमतों में मिला-जुला रुझान है।
मेंथा ऑयल वायदा (अप्रैल) की कीमतों के तेजी के रुझान के साथ 1,470-1,490 रुपये के दायरे में कारोबार करने की संभावना है। घरेलू स्टॉकिस्टों की ओर से निचले स्तर पर खरीदारी के कारण सेंटीमेंट बेहतर है। मौजूदा कीमतों पर घरेलू और विदेशी खरीदारों की ओर से भी खरीदारी हो रही है। मेंथा ऑयल की प्रमुख खपत फॉर्मा, कॉस्मेटिक, टूथपेस्ट, और कंफेक्शनरी उद्योग में अधिक होती है। (शेयर मंथन, 12 अप्रैल 2019)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख