शेयर मंथन में खोजें

हल्दी और जीरे में तेजी की संभावना - एसएमसी

हाजिर बाजारों में अधिक माँग के कारण हल्दी वायदा (मई) की कीमतों में बढ़त दर्ज की जा सकती है और कीमतें 6,800-7,000 रुपये के स्तर पर पहुँच सकती हैं।

इरोद के कारोबारियों को नया ऑर्डर मिला है और इसलिए वे माँग को पूरा करने के लिए अच्छी मात्रा में खरीदारी कर रहे हैं। यदि कारोबारियों को अधिक ऑर्डर मिलते हैं तो वे अधिक कीमतों पर हल्दी की खरीदारी कर सकते हैं। अप्रैल के अंत तक इरोद क्षेत्रों में नयी हल्दी की आवक होने लगेगी। पिछले तीन महीने से मैसूर और ध्रमपुरी से बिक्री के लिए नयी हल्दी की आवक हो रही है और कारोबारी अपनी जरूरतों को पूरा करने के लिए खरीदारी कर रहे हैं।
जीरा वायदा (मई) की कीमतों में तेजी का रुझान देखा जा रहा है और कीमतें 16,600-16,700 रुपये तक बढ़त दर्ज कर सकती है। चीन और बांग्लादेश की ओर से जोरदार माँग के कारण ऊंझा बाजार में जीरे की कीमतें एक महीने के उच्च स्तर पर कारोबार कर रही हैं। प्रमुख उत्पादक देशों में उत्पादन कम होने की संभावना से भारतीय जीरे की निर्यात माँग में वृद्धि होने के कारण कीमतों में बढ़ोतरी हो रही है। ऐसा अनुमान है कि मौजूदा सीजन में तुर्की और सीरिया में अधिक बारिश के कारण उत्पादन कम हो सकता है। विदेशी बाजार में इन दोनों देशों की जीरे की अधिक कीमतों के कारण भारतीय जीरा बेहतर विकल्प हो गया है।
धनिया वायदा (मई) की कीमतों में 7,300-7,400 रुपये तक तेजी बरकरार रहने की संभावना है। इस वर्ष कम आपूर्ति और मलेशिया, सऊदी अरब और यूएई जैसे देशों से अधिक निर्यात माँग के कारण कीमतों में तेजी का रुझान है। (शेयर मंथन, 15 अप्रैल 2019)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख