शेयर मंथन में खोजें

सोयाबीन में मंदी, सरसों में तेजी का रुझान - एसएमसी

सोयाबीन वायदा (जून) की कीमतों के 3,675-3,715 रुपये के दायरे में सीमित दायरे में कारोबार करने की संभावना है।

कम खरीदारी के कारण हाजिर बाजारों में कीमतों में नरमी का रुझान है। हाजिर बाजारों में सोयाबीन की कीमतें 3,750-75 रुपये के दायरे में और प्लांट डिलीवरी के लिए सोयाबीन की कीमतें 3,800-3,825 रुपये के दायरे में कारोबार कर सकती हैं।
सीबोट में अमेरिकी सोयाबीन वायदा (जुलाई) की कीमतें कल की 1.25% की बढ़त के बाद आज भी लगभग 0.8% की बढ़त के साथ 8.38 डॉलर प्रति कुशल के स्तर पर कारोबार कर रही हैं। अमेरिका के प्रमुख सोयाबीन उत्पादन क्षेत्रों में अधिक बारिश के कारण किसान सोयाबीन की बुआई में कमी कर सकते हैं। यूएसडीए के अनुसार अमेरिकी सोयाबीन की बुआई 19% क्षेत्रों में हो चुकी है जो बाजार के अनुमान से कम है।
अंतरराष्ट्रीय बाजार में बेहतर सेंटीमेंट और डॉलर के मुकाबले रुपये के कमजोर होकर 70 के नजदीक कारोबार करने के कारण सोया तेल वायदा (जून) की कीमतों के 737 रुपये के स्तर पर सहारा के साथ 742-743 पर पहुंचँ जाने की उम्मीद है, जबकि सीपीओ वायदा (जून) की कीमतों के 525-530 रुपये के दायरे में कारोबार करने की संभावना है। डॉलर के थोड़ा कमजोर होने से सीबोट में सोया तेल की कीमतों में बढ़ोतरी हुई है, जबकि रिंगिट मजबूत हुआ है। लेकिन मलेशियन पॉम ऑयल बाजार कल बंद था।
सरसों वायदा (जून) की कीमतों में तेजी का रुझान बरकरार रहने की संभावना है और कीमतें 3,880 रुपये के स्तर पर सहारा के साथ 3,950-3,970 रुपये के स्तर पर पहुँच सकती हैं। तेल मिलों की ओर से खरीदारी और न्यूनतम समर्थन मूल्य पर खरीदारी में बढ़ोतरी होने के कारण कीमतों में तेजी का सेंटीमेंट रह सकता है। (शेयर मंथन, 21 मई 2019)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!