शेयर मंथन में खोजें

हल्दी और इलायची में तेजी का रुझान - एसएमसी

हल्दी वायदा (जून) की कीमतों में तेजी का रुझान बरकरार रहने की संभावना है।

हल्दी की कीमतें 7,190 के स्तर को पार करती है तो 7,300-7,350 रुपये के स्तर पर पहुँच सकती है। बाजारों में अच्छी क्वालिटी की हल्दी की कम आपूर्ति और बेहतर माँग के कारण हाजिर बाजारों में हल्दी की कीमतों में बढ़ोतरी हो रही है। इसके अतिरिक्त सांगली में कारोबारी गतिविधियाँ बढ़ रही हैं, क्योंकि इरोद की तुलना में सांगली में बेहतर क्वालिटी की हल्दी की उपलब्ध है।
जीरा वायदा (जून) की कीमतों में बढ़ोतरी जारी रहने की उम्मीद है और कीमतें 17,590 रुपये के स्तर पर सहारे के साथ 18,100-18,200 रुपये के स्तर पर पहुँच सकती हैं। ऐसी खबर है कि चीन और दुबई को अच्छी मात्रा में जीरे का निर्यात किया जा रहा है और साथ ही अतिरिक्त ऑर्डर भी मिल रहे हैं। वर्तमान समय में तुर्की और सीरिया जैसे प्रमुख उत्पादक देशों में उत्पादन कम होने की संभावना से भारतीय जीरे की निर्यात मांग में वृद्धि होने के कारण निर्यातकों और थोक खरीदारों की ओर से खरीदारी हो रही है।
इलायची वायदा (जून) की कीमतों में तेजी का रुझान जारी रहने की संभावना है और कीमतें 2,400-2,450 रुपये के स्तर पर पहुँच सकती हैं। केरल में पिछले कुछ महीने से लगातार सूखे मौसम के कारण इलायची के लगभग 40% पौधे नष्ट हो गये हैं। छिटपुट बारिश, तेज हवाओं, भूस्खलन और पानी की कमी के कारण इलायची फसल नष्ट हो रही है और उसमें रिकवरी की उम्मीद नहीं है।
धनिया वायदा (जून) की कीमतों को 7,445 रुपये के स्तर पर सहारा रह सकता है। राजस्थान के प्रमुख उत्पादन क्षेत्रों में कम आपूर्ति और घरेलू खरीदारों की ओर से माँग में बढ़ोतरी होने के कारण सेंटीमेंट बेहतर है। राजस्थान के बाजारों में मौजूदा समय में लगभग 30,000-35,000 बैग की आवक होनी चाहिए, लेकिन इस वर्ष कम उत्पादन के कारण केवल 7,000-8,000 रुपये बैग की आवक हो रही है। (शेयर मंथन, 21 मई 2019)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख