शेयर मंथन में खोजें

सीमित दायरे में रह सकती है सोयाबीन की कीमतें, सरसों में रुझान तेज - एसएमसी

सोयाबीन वायदा (जून) की कीमतों के 3,695-3,740 रुपये के दायरे में सीमित दायरे में कारोबार करने की संभावना है।

पिछले वर्ष में सोयाबीन की अधिक कीमतें मिलने के कारण किसानों द्वारा फसल वर्ष 2019 में सोयाबीन के उत्पादन क्षेत्रों में बढ़ोतरी किये जाने की संभावना है। किसान कपास और दालों के स्थान पर सोयाबीन की खेती कर सकते हैं। सीबोट में अमेरिकी सोयाबीन वायदा (जुलाई) की कीमतें गिरावट के साथ कारोबार कर रही हैं। अमेरिकी प्रशासन ने यह फैसला किया है कि चीन के साथ व्यापार युद्ध से हो रहे नुकसान की भरपायी के लिए किसानों को 2 डॉलर प्रति कुशल की सहायता की जायेगी। यूएसडीए के अनुसार 16 मई को समाप्त हफ्ते में अमेरिकी सोयाबीन की निर्यात बिक्री 5,35,848 टन हुई है जो इसके पिछले हफ्ते की तुलना में 44.5% अधिक है।
अंतरराष्ट्रीय बाजार में बेहतर सेंटीमेंट और डॉलर के मुकाबले रुपये के कमजोर होकर 70 के नजदीक कारोबार करने के कारण सोया तेल वायदा (जून) की कीमतों के 740 रुपये के स्तर पर सहारा के साथ 743-744 रुपये पर पहुँच जाने की उम्मीद है जबकि सीपीओ वायदा (जून) की कीमतों के 512-516 रुपये तक लुढ़कने की संभावना है। मई महीने में अधिक उत्पादन अनुमान के कारण बीएमडी में मलेशियन पॉम ऑयल की कीमतों में नरमी का रुझान है और कीमतें 44 और 27 रिंगिट की गिरावट के साथ बंद हुई है लेकिन रिंगिट के कमजोर होने के कारण कीमतों में गिरावट सीमित हुई।
सरसों वायदा (जून) की कीमतों के तेजी के रुझान के साथ 3,960-3,980 रुपये के स्तर पर पहुँचने की संभावना है। तेल मिलों की ओर से खरीदारी और न्यूनतम समर्थन मूल्य पर खरीदारी में बढ़ोतरी होने के कारण कीमतों में तेजी का सेंटीमेंट रह सकता है। (शेयर मंथन, 24 मई 2019

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख