शेयर मंथन में खोजें

कॉटन में थमी रह सकती है तेजी, ग्वार सीड के लिए भी बाधा - एसएमसी

व्यापार युद्ध के बढ़ते भय के कारण घरेलू बाजार में कॉटन वायदा की कीमतों की तेजी पर रोक जारी रह सकती है।

हाजिर बाजारों में खरीदारों और बिक्रेताओं की ओर से सावधनी के कारण सुस्त कारोबार हो रहा है। इसलिए मई कॉन्ट्रैक्ट की कीमतें 21,200-21,450 रुपये के दायरे में कारोबार कर सकती हैं। अंतरराष्ट्रीय बाजार में आईसीई कॉटन वायदा (जुलाई) की कीमतों में 48 से 73 अंकों की बढ़त हुई हैं। यूएसडीए के अनुसार अमेरिकी कपास की साप्ताहिक निर्यात बिक्री 3,81,426 आरबी हुई है, जो पिछले वर्ष की समान अवधि से अधिक है। भारत ने 98,500 आरबी और तुर्की ने 93,200 आरबी कपास की खरीदारी की है। चीन ने 25,127 आरबी कपास के ऑर्डर को रद्द कर दिया है। वियतनाम ने 79,000 आरबी नये कपास की खरीदारी की है।
ग्वार सीड वायदा (जून) की कीमतों को 4,460 के स्तर पर बाधा रहने की संभावना है, जबकि ग्वारगम वायदा (जून) की कीमतों में 8,925 रुपये तक गिरावट हो सकती है। राजस्थान कृषि विभाग द्वारा 2019-20 में ग्वार का उत्पादन मौजूदा वर्ष के अनुमानित 10.3 लाख टन की तुलना में 45.5% की बढ़ोतरी के अनुमान के बाद सेंटीमेंट कमजोर हो गया है। आगामी सीजन में ग्वार की उत्पादकता पिछले वर्ष के 334 किलो ग्रम प्रति हेक्टेयर की तुलना में 500 किलो ग्राम प्रति हेक्टेयर रहने का अनुमान है। मक्का वायदा की कीमतें हर हफ्र्ते रिकॉर्ड स्तर पर पहुँच रही हैं और आगे भी तेजी का रुझान जारी रह सकता है। पशु आहार निर्माताओं की ओर से अधिक खरीदारी के कारण जून कॉन्ट्रैक्ट की कीमतों को 1,907 रुपये के स्तर पर सहारा रह सकता है। (शेयर मंथन, 24 मई 2019)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख