शेयर मंथन में खोजें

हल्दी में नरमी, धनिया और जीरा में तेजी का रुझान - एसएमसी

हल्दी वायदा (अगस्त) की कीमतों में नरमी का रुझान रहने की संभावना है।

यदि कीमतें 6,600 के अहम सहारा स्तर से नीचे टूटती है तो इसमें 6,500 रुपये तक गिरावट हो सकती है। मौजूदा बुआई सीजन के कारण मिला-जुला सेंटीमेंट है। महाराष्ट्र और तेलंगाना में अच्छी बारिश हुई है, जिसके कारण बुआई की रफ्तार तेज हो गयी है। हाजिर बाजारों में अच्छी गुणवत्ता वाला उत्पाद नहीं आने के कारण माँग काफी कम है। कारोबारी केवल ग्रिडिंग यूनिटों के लिए खरीदारी कर रहे हैं।
जीरा वायदा (अगस्त) की कीमतों में तेजी का रुझान जारी रहने की संभावना है। इसलिए 17,225 रुपये के सहारा स्तर के साथ 17,600 रुपये के लक्ष्य के लिए 17,300 रुपये के नजदीक निचले स्तर पर खरीदारी की जा सकती है। कम आवक के बीच स्थिर घरेलू और विदेशी माँग के कारण हाजिर कीमतों में स्थिरता देखी जा रही है। लेकिन हाजिर बाजारों में आवक में कमी बने रहने से कीमतों को मदद मिल सकती है। गुजरात के ऊँझा में आवक 6,000-7,000 बैग (1 बैग 55 किलोग्राम) हो रही है।
इलायची वायदा (अगस्त) की कीमतों की तेजी पर रोक लग सकती है और उच्च स्तर पर मुनाफा वसूली के कारण कीमतों में 2,500-2,400 रुपये तक गिरावट हो सकती हैं। केरल के प्रमुख उत्पादन क्षेत्रों में अच्छे मॉनसून के कारण इलायची की फसलों के बेहतर होने से कीमतों की तेजी पर रोक लग सकती है। मसाला बोर्ड के अनुसार तमिलनाडु के बोदीकयानूर में छोटी इलायची की औसत कीमत 3,078.6 रुपये प्रति किलो ग्राम थी।
धनिया वायदा (अगस्त) की कीमतों में 7,200 रुपये तक बढ़त दर्ज किये जाने की संभावना है। राजस्थान और गुजरात के प्रमुख उत्पादन क्षेत्रों में कम उत्पादन और अधिक निर्यात माँग के कारण कीमतों को मदद मिल सकती है। (शेयर मंथन, 09 जुलाई 2019)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!