शेयर मंथन में खोजें

सोयाबीन में बढ़त की उम्मीद, सोया तेल को 759 रुपये पर सहारा - एसएमसी

सोयाबीन वायदा (अक्टूबर) की कीमतों में 3,850 रुपये के स्तर पर सहारे के साथ 3,950 रुपये तक बढ़त दर्ज किये जाने की संभावना है।

हाल के हफ्तो में मध्य प्रदेश के कई हिस्सों में हुई लगातार बारिश ने इस सीजन में अच्छे उत्पादन की उम्मीद को कम कर दिया है। देर से बुवाई के कारण सोयाबीन की फसलों में अभी से फल लगना शुरू ही हुआ था। होशंगाबाद, मंदसौर, इंदौर, उज्जैन, नीमच, रतलाम और अन्य स्थानों पर व्यापक जलमग्नता के कारण यह पीला हो गया है और सोयाबीन की खड़ी पसल के पुनरुद्धार की कोई संभावना नहीं है। सीबोट में अमेरिकी सोयाबीन वायदा की कीमतों में बढ़ोतरी हुई है, लेकिन चीन और अमेरिका के बीच व्यापार विवाद के बरकरार रहने से कीमतों में बढ़त सीमित रही।
चीन ने अमेरिकी शुल्क का मुकाबला करने के लिए कई आयातकों को नया छूट प्रदान किया है। अमेरिकी ट्रेजरी सचिव ने कहा है कि वे और अमेरिकी व्यापार प्रतिनिधि रॉबर्ट लाइटजर दो हफ्ते में चीन के उपप्रमुख ली हे से व्यापार वार्ता करेंगे। सीबोट में सोयाबीन वायदा की कीमतें 0.2% की बढ़त के साथ 8.95 डॉलर पर कारोबार कर रही हैं।
सोया तेल वायदा (अक्टूबर) की कीमतों को 759 रुपये के स्तर पर सहारा रहने की संभावना है। मध्य प्रदेश में सोयाबीन की खड़ी फसल को लेकर चिंता के साथ ही अगले महीने त्योहारों से पहले माँग में बढोतरी होने के कारण सेंटीमेंट काफी बेहतर हो गया हैं।
इसके विपरीत सीपीओ वायदा (सितंबर) में उच्च स्तर पर बिकवाली हो सकती है और कीमतों में 541 रुपये तक गिरावट हो सकती है। सीबोट में सोया तेल की कीमतों में नरमी और अधिक भंडार के साथ मलेशियाई पॉम ऑयल निर्यात में धीमेपन के कारण कीमतों में नरमी का रुझान है। अधिक उत्पादन और सुस्त निर्यात माँग के कारण सोमवार को बीएमडी में पॉम ऑयल की कीमतों में लगातार पांचवें दिन गिरावट हुई है। (शेयर मंथन, 25 सितंबर 2019)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख