शेयर मंथन में खोजें

कॉटन में नरमी का रुझान, कैस्टरसीड में गिरावट की संभावना - एसएमसी

कॉटन वायदा (अक्टूबर) की कीमतों के नरमी के रुझान के साथ 19,400 रुपये तक गिरावट होने की संभावना है।
बाजार वर्ष 2019-20 (अक्टूबर-सितंबर) में भारत में कपास उत्पादन 3.68 करोड़ बेल होने का अनुमान है, जो मौजूदा वर्ष के उत्पादन 3.2 करोड़ बेल के बाजार अनुमान से लगभग 12-15% अधिक होगा। इस साल कारोबारियों को काफी उम्मीदें हैं, क्योंकि अभी तक फसल की स्थिति अच्छी है, कीटों के संक्रमण की कोई खबर नहीं है। अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कॉटन की कीमतों में बढ़ोतरी हुई है, क्योंकि निवेशक अमेरिकी और चीनी व्यापार वार्ताकारों के बीच अक्टूबर होने वाली में वार्ता को लेकर काफी सकारात्मक हैं। इस बीच आईसीई में कॉटन दिसंबर वायदा की कीमतें 0.64% की गिरावट के साथ 60.52 सेंट पर बंद हुई हैं।
चना वायदा (अक्टूबर) की कीमतों के बढ़त के साथ 4,230-4,250 रुपये के स्तर पर पहुँचने की संभावना है। मध्य प्रदेश में भारी बारिश के कारण खड़ी फसलों को नुकसान की खबरों से बाजार के सेंटीमेंट को मदद मिली है। ऐसी खबर है कि हाल के हफ्तों में भारत में मॉनसूनी बारिश लगातार तीसरे हफ्ते औसत से अधिक हुई है, जिससे देश के मध्य भाग के कई जिलों में बाढ़ आ गयी और फसलों को, प्रमुख रुप से दालों को, नुकसान पहुँचा है।
कैस्टरसीड वायदा (अक्टूबर) की कीमतों में 5,775 रुपये तक गिरावट हो सकती है। मौजूदा चालू खरीफ सीजन के दौरान गुजरात में कैस्टर फसल की बुआई में 20.15% की उछाल दर्ज की गयी है। यह मोटे तौर पर इस वर्ष राज्य में बहुत अच्छे मॉनसून और किसानों को मिलने वाले बेहतर मूल्य के कारण हुआ है। 27 सितंबर से कैस्टरसीड के लॉन्ग और शॉर्ट पोजिशन पर 5% अतिरिक्त मार्जिन लगा दिया है। (शेयर मंथन, 25 सितंबर 2019)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!