शेयर मंथन में खोजें

हल्दी और इलायची में तेजी का रुझान - एसएमसी

हाजिर बाजारों से बेहतर रुझानों के कारण हल्दी वायदा (अगस्त) की कीमतों के तेजी के रुझान के साथ 5,750-5,900 रुपये के दायरे में सीमित दायरे में कारोबार करने की संभावना है क्योंकि हल्दी की बिक्री का मौसम पूरा होने के साथ-साथ आवक में गिरावट देखी जा रही है।

इरोड टर्मरिक मर्चेंट्स एसोसिएशन सेल्स यार्ड में, फिंगर वेराइटी की हल्दी 5,222-6,455 रुपये प्रति क्विंटल और रूट वेराइटी की 4,829-5,611 रुपये प्रति क्विंटल के दायरे में बेची गयी। इरोड कोऑपरेटिव मार्केटिंग सोसाइटी में, फिंगर वेराइटी की हल्दी 5,269-6,269 रुपये प्रति क्विंटल और रूट वेराइटी की 4,939-5,689 रुपये प्रति क्विंटल के दायरे में बेची गयी।
जीरा वायदा (अगस्त) की कीमतों के 14,040-14,200 रुपये के दायरे में सीमित दायरे कारोबार करने की संभावना है। वर्तमान परिदृश्य में, वेयरहाउसों में स्टॉक में वृद्धि और थोक खरीदारों की ओर से कमजोर माँग से कीमतों में नरमी का रुझान है। गुजरात की ऊंझा मंडी के इस हफ्ते फिर से खुलने की संभावना है। राजकोट मंडी में कम मात्रा में आवक देखी जा रही है क्योंकि विदेशी माँग सुस्त है और बाजार केवल स्थानीय माँग पर निर्भर है।
धनिया वायदा (अगस्त) की कीमतों को 6,350 रुपये के पास सहारा मिलने की उम्मीद है, जबकि कीमतों की बढ़त पर 6,500 रुपये के स्तर पर रोक लगी रह सकती है। घरेलू स्टॉकिस्टों की ओर से माँग में सुधर और हाजिर बाजारों में आवक में गिरावट के कारण हाजिर कीमतों में तेजी का रुझान हैं। प्रमुख व्यापारिक केंद्रों में आपूर्ति में गिरावट देखी जा रही है क्योंकि अधिकतम आवक का मौसम समाप्त हो गया है।
इलायची वायदा (अगस्त) की कीमतें 1,500-1,550 रुपये के दायरे में मजबूत होने की संभावना है। देश भर में कई बाजारों के बंद रहने से माँग में कमजोरी है और नयी फसल की आवक का भी दबाव है। वायरस के संक्रमण के बढ़ते मामलों को रोकने के लिए एक निवारक उपाय के रूप में, नीलामी सप्ताह में केवल दो बार आयोजित की जा रही है। (शेयर मंथन, 04 अगस्त 2020)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख