शेयर मंथन में खोजें

जीरे में तेजी, धनिया की कीमतों में गिरावट के संकेत - एसएमसी

 

हल्दी वायदा (दिसंबर) की कीमतों के नरमी के रुझान के साथ कारोबार करने की संभावना है और कीमतों 5,860 रुपये के स्तर पर बाधा के साथ 5,800-5,750 रुपये तक गिरावट हो सकती है।

पर्याप्त कैरीओवर स्टॉक के बीच मजबूत माँग के अभाव के कारण कीमतों में नरमी का रुझान है। हाजिर बाजारों में कारोबारी गुणवत्ता के आधार पर हल्दी का भाव लगा रहे हैं। पिछले कुछ महीनों से मध्यम गुणवत्ता वाली हल्दी बिक्री के लिए आ रही है। खरीदार कारोबारी, जिन्हे स्थानीय माँग और कुछ घरेलू माँग मिल रही हैं, वे सावधानी से भाव लगा रहे हैं। किसान मौजूदा कीमतों को लेकर नाखुश हैं, जबकि कारोबरी हल्दी की सीमित खरीदारी कर रहे हैं। अधिकांश कारोबारियों को अभी तक नयी माँग नहीं मिली है, न ही स्थानीय हल्दी पाउडर इकाइयों और मसाला फर्मों की ओर से माँग हुई है।
जीरा वायदा (दिसंबर) की कीमतों में तेजी का रुझान है और निचले स्तर पर खरीदारी 14,400 रुपये के करीब उभर सकती है, जो 14,600-14,700 रुपये के स्तर तक बढ़त दर्ज कर सकती है। गुजरात और राजस्थान के प्रमुख बाजारों में आपूर्ति कम होने के साथ अधिक खरीदारी का सेंटीमेंट है। विदेशी ऑर्डर भी अच्छा हैं और दिवाली के त्यौहार के मौके पर खरीदारी बढ़ रही है। दूसरी ओर, बेहतर निर्यात माँग के बीच गुजरात और राजस्थान से आपूर्ति कम बनी हुई है। विश्व बाजार में भी, भारत एकमात्रा आपूर्तिकर्ता है। तुर्की और सीरिया से सस्ती आपूर्ति नहीं हो रही है।
धनिया वायदा (दिसंबर) की कीमतों पर बिक्री का दबाव बढ़ने की उम्मीद है और कीमतों में 6,650-6,750 रुपये तक गिरावट हो सकती है। त्योहारों के मौसम के बावजूद सेंटीमेंट कमजोर है, क्योंकि घरेलू खरीदारों से माँग में कोई बड़ी तेजी नहीं देखी जा रही है। इसके अलावा, राजस्थान, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश के उत्पादक क्षेत्रों में अगली फसलों के लिए बुवाई शुरू हो गयी है। यह देखते हुये, खुदरा स्टोर मालिक, मिलों जैसे बड़े खरीदार इस समय किसी भी भारी खरीद से बच रहे हैं। (शेयर मंथन, 09 नवंबर 2020)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!