शेयर मंथन में खोजें

जीरे में गिरावट, हल्दी की कीमतों में नरमी के रुझान - एसएमसी

हल्दी वायदा (दिसंबर) की कीमतों के नरमी के रुझान के साथ कारोबार करने की संभावना है और कीमतों 5,800 रुपये के स्तर पर बाध के साथ 5,750-5,700 रुपये तक गिरावट हो सकती है।

पर्याप्त कैरीओवर स्टॉक के बीच मजबूत माँग के अभाव के कारण कीमतों में नरमी का रुझान है। हाजिर बाजारों में कारोबारी गुणवत्ता के आधार पर हल्दी का भाव लगा रहे हैं। पिछले कुछ महीनों से मध्यम गुणवत्ता वाली हल्दी बिक्री के लिए आ रही है। खरीदार कारोबारी, जिन्हे स्थानीय माँग और कुछ घरेलू माँग मिल रही हैं, वे सावधानी से भाव लगा रहे हैं। किसान मौजूदा कीमतों को लेकर नाखुश हैं, जबकि कारोबरी हल्दी की सीमित खरीदारी कर रहे हैं। अधिकांश कारोबारियों को अभी तक नयी माँग नहीं मिली है, न ही स्थानीय हल्दी पाउडर इकाइयों और मसाला फर्मों की ओर से माँग हुई है।
जीरा वायदा (दिसंबर) की कीमतों में 14,130-14,080 रुपये तक गिरावट हो सकती है। स्थिर आवक के बावजूद ऊँझा और राजकोट में जीरा की हाजिर कीमतों में 20 रुपये प्रति 20 किलोग्राम की गिरावट हुई है। यूरोपीय गुणवत्ता वाली जीरे की कीमतें 2,545-2,555 रुपये सिंगापुर की गुणवत्ता जीरे की कीमतें 2,455-2,505 रुपये सुपर गुणवत्ता जीरे की कीमतें 2,555-2,605 रुपये और यूरोप-मुंद्रा जीरे की कीमतें 2,805-2,855 रुपये प्रति 20 ग्राम के दायरे में रही।
धनिया वायदा (दिसंबर) की कीमतों पर बिक्री का दबाव बढ़ने की उम्मीद है और कीमतों के 6,500-6,700 रुपये के दायरे में सीमित कारोबार करने की संभावना है। त्योहारों के मौसम के बावजूद सेंटीमेंट कमजोर है, क्योंकि घरेलू खरीदारों से माँग में कोई बड़ी तेजी नहीं देखी जा रही है। इसके अलावा, राजस्थान, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश के उत्पादक क्षेत्रों में अगली फसलों के लिए बुवाई शुरू हो गयी है। यह देखते हुये, खुदरा स्टोर मालिक, मिलों जैसे बड़े खरीदार इस समय किसी भी भारी खरीद से बच रहे हैं। (शेयर मंथन, 11 नवंबर 2020)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख