शेयर मंथन में खोजें

हल्दी और जीरे की कीमतों में स्थिरता रहने की संभावना - एसएमसी

निजामाबाद मंडी में 2,000 बैग की आवक के बीच हल्दी की सभी किस्मों में स्थिरता रही।

बसमतनगर मंडी में भी 2,000 बैग की आवक के बीच दोनों किस्मों की कीमतें स्थिर रही है। इस बीच वारंगल मंडी में 100 बैग की आवक हुई है और गाथा वेराइटी की कीमतों में 200 रुपये प्रति क्विंटल और फिंगर वेराइटी की कीमतों में 300 रुपये प्रति क्विंटल की बढ़ोतरी हुई है। इरोड मंडी में दोनों वेराइटी की हल्दी की कीमतों में स्थिरता रही है जबकि आवक 3,300 बैग हुई है। नांदेड़ मंडी में 800 बैग हल्दी की आवक हुई है।
जीरा वायदा (दिसंबर) की कीमतों के 14,350-14,550 रुपये के दायरे में कारोबार करने की संभावना है। राजकोट में जीरा की हाजिर कीमतों में स्थिरता रही है। यूरोपीय क्वालिटी की जीरे की कीमतें 2,535-2,545 रुपये प्रति 20 किलोग्राम के दायरे में है। सिंगापुर क्वालिटी की जीरे की कीमतें 2,445-2,495 रुपये प्रति 20 किलोग्राम के दायरे में है। सुपर क्वालिटी की जीरे की कीमतें 2,545-2,595 रुपये प्रति 20 किलोग्राम के दायरे में है।
धनिया वायदा (दिसंबर) की कीमतों के 6,550-6,650 रुपये के दायरे में सीमित कारोबार करने की संभावना है। कमजोर माँग के बीच हाजिर धनिया की कीमतों में गिरावट जारी है। सुबह के सत्र में गुजरात में धनिया की कीमतें 20-50 रुपये की बढ़त दर्ज की गयी, लेकिन कारोबार के अंत कीमतें लुढ़क गयी। इस बीच, म.प्र., कर्नाटक, मुंबई और तमिलनाडु मंडियों में कमजोर कीमतों के साथ सुस्त कारोबार देखा गया। यहाँ तक कि स्थानीय मिलों की ओर से भी माँग गायब थी, क्योंकि ज्यादातर मंडियां दीपावली के कारण बंद हो जायेगी। (शेयर मंथन, 13 नवंबर 2020)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख