शेयर मंथन में खोजें

धनिया में मंदी, हल्दी की कीमतों में 5,560-5,690 रुपये के दायरे में कारोबार करने की संभावना - एसएमसी

हल्दी वायदा (दिसंबर) की कीमतों के 5,560-5,690 रुपये के कम दायरे में कारोबार करने की संभावना है।

निजामाबाद और वारंगल मंडियों में हाजिर कीमतें स्थिर हैं, जबकि अन्य मंडियों में भी पर्याप्त कैरीओवर स्टॉक के कारण कीमतें एक दायरे में हैं। इस सीजन में हल्दी का उत्पादन 60-90 लाख बैग (60 किलोग्राम का एक बैग) होने की संभावना है और इसके अलावा 45 लाख बैग कैरी ओवर स्टॉक भी रहने का अनुमान है।
जीरा वायदा (दिसंबर) की कीमतों के 13,500-13,800 रुपये के दायरे में कारोबार करने की संभावना है। बाजार का प्रारंभिक अनुमान है कि मौजूदा रबी सीजन 2020-21 (अक्टूबर-सितंबर) में जीरा का उत्पादन 25% कम होने की संभावना है क्योंकि जीरे की फसल से कम आमदनी ने किसानों को चना, सरसों और इसबगोल जैसे अन्य लाभकारी विकल्पों की खेती करने के लिए प्रेरित किया है। कारोबारियों को उम्मीद है कि जीरे का उत्पादन पिछले वर्ष में 8.0-8.5 मिलियन बैग की तुलना में 6.0-6.5 मिलियन बैग (1 बैग=55 किलोग्राम) हो सकता है। गुजरात राज्य के आँकड़ों के अनुसार किसानों ने 30 नवंबर तक सामान्य लगभग 4,06,141 हेक्टेयर (पिछले तीन साल के औसत) के मुकाबले 302,637 हेक्टेयर में जीरे की खेती की है। राजस्थान में, उत्पादन क्षेत्रों में पिछले वर्ष की तुलना में 5% की कमी हो सकती है। राज्य सरकार को इस सीजन के अंतिम उत्पादन क्षेत्र के आंकड़ें जारी किये जायेंगे।
धनिया वायदा की कीमतें 4 महीने के निचले स्तर 6,094 रुपये प्रति क्विंटल के आसपास कारोबार कर रही है और आगे भी मंदी का रुझान जारी रहने की संभावना है कीमतें 5,730-5,650 रुपये के स्तर तक नीचे जा सकती है। इस सीजन में किसानों ने बेहतर आमदनी की उम्मीद से बड़े पैमाने पर धनिया की खेती की है। गुजरात के राज्य कृषि विभाग के आँकड़ों के अनुसार, 30 नवंबर तक धनिया की खेती 93,000 हेक्टेयर में की गयी है, जो पिछले साल की तुलना में 22,069 हेक्टेयर अधिक है और यह सामान्य क्षेत्र की 62,641 हेक्टेयर (पिछले तीन साल की औसत) से अधिक है। (शेयर मंथन, 09 दिसंबर 2020)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!