शेयर मंथन में खोजें

सोया तेल में बढ़त, सोयाबीन की कीमतों में मिले-जुले रुझान की संभावना - एसएमसी

अंतरराष्ट्रीय बाजार से मिले मिले-जुले संकेतों के कारण सोयाबीन वायदा (जून) की कीमतों के 7,000-7,150 रुपये के दायरे में सीमित कारोबार करने की संभावना है।

अमेरिकी मिडवेस्ट के कुछ हिस्सों में गर्म और शुष्क मौसम के कारण फसल के शुरुआती विकास चरणों के दौरान दबाव पड़ने की आशंका के बावजूद शिकागो बोर्ड ऑफ ट्रेंड में सोयाबीन वायदा की कीमतों में गिरावट हुई है। जुलाई सोयाबीन वायदा की कीमतें 13 सेंट की गिरावट के साथ 15.49 डॉलर के नजदीक बंद हुई है। जुलाई सोयामील वायदा की कीमतें 2.40 डॉलर की गिरावट के साथ 391.60 डॉलर के नजदीक बंद हुई है। जुलाई सोयातेल वायदा की कीमतें 1.53 सेंट की गिरावट के साथ 68.85 सेंट प्रति पौंड के नजदीक बंद हुई है।
आरएम सीड वायदा (जून) की कीमतों के 7,100-7,200 रुपये के दायरे में सीमित कारोबार करने की संभावना है। देश भर के प्रमुख बाजारों में आवक बढ़कर 4,00,000 बोरी हो गयी है। बेंचमार्क बाजार जयपुर में तिलहन की कीमतें मंगलवार को 50 रुपये की बढ़त के साथ 7,350-7,375 रुपये प्रति 100 किलोग्राम हो गयी है।
अंतरराष्ट्रीय बाजार से मिले बेहतर संकेतों के कारण सोया तेल वायदा (जून) की कीमतों में 1,420-1,430 तक बढ़त देखी जा सकती है, जबकि सीपीओ वायदा (जून) की कीमतों के 1,120-1,135 रुपये के दायरे में सीमित कारोबार करने की संभावना है। खबरों में, दुनिया के सबसे बड़े वनस्पति तेल आयातक भारत में खाद्य लागत को कम करने के लिए पिछले महीने खाद्य तेल की कीमतों के रिकॉर्ड ऊँचाई पर पहुँचने के बाद खाद्य तेलों पर आयात कर कम करने पर विचार कर रहा है। संयुक्त राज्य अमेरिका में मौसम की चिंताओं के कारण वैश्विक कृषि बाजारों में तेजी के बाद मलेशियाई पॉम तेल वायदा गुरुवार को दो सप्ताह के उच्च स्तर पर समाप्त हुआ। शीर्ष खाद्य तेल खरीदार भारत स्थानीय कीमतों को कम करने के लिए आयात करों में कटौती कर सकने की खबर से भी कीमतों को मदद मिली। बुर्सा मलेशिया डेरिवेटिव्स एक्सचेंज में अगस्त डिलीवरी के लिए बेंचमार्क पॉम तेल की कीमतें 58 रिंगिट या 1.42% बढ़कर 4,150 रिंगिट प्रति टन पर बंद हुई, जो 20 मई के बाद उच्चतम स्तर है। (शेयर मंथन, 04 जून 2021)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख