शेयर मंथन में खोजें

कॉटन की कीमतों में नरमी का रुझान - एसएमसी

मौसम में सुधार और पर्याप्त वर्षा के कारण अमेरिकी कपास की कीमतों में कमजोरी के रूख पर कॉटन वायदा (अगस्त) की कीमतें कल लगातार पांचवें दिन गिरावट के साथ बंद हुई।

कीमतों में नरमी का रुझान रहने की संभावना है और कीमतों को 25,900 रुपये के स्तर पर रुकावट के साथ 25,500 रुपये तक गिरावट होने की संभावना है। कताई मिलों और बहुराष्ट्रीय कंपनियों (एमएनसी) द्वारा सीमित खरीद के कारण पिछले सप्ताह गुजरात के बाजारों में कपास की कीमतें स्थिर रही, जबकि दैनिक आवक में वृद्धि दर्ज की गयी। चूंकि नया सीजन नजदीक आ रहा है, इसलिए स्टॉकिस्ट अपने स्टॉक को उतार रहे हैं।
शॉर्ट कवरिंग के कारण ग्वारसीड वायदा (सितंबर) की कीमतों में कल 6% की उछाल दर्ज की गयी लेकिन कीमतों में 5,480 रुपये के सहारा के साथ 6,000 रुपये के स्तर तक तेजी का रुझान रहने की उम्मीद है। फीड सेक्टर से माँग बढ़ने और किसानों के पास स्टॉक कम होने से बढ़ोतरी की उम्मीद है। पशुओं के चारे के लिए इसके डेरिवेटिव चुरी और कोरमा के लिए ग्वारसीड की माँग बढ़ रही है क्योंकि अन्य चारा विकल्प की कीमतें अधिक हैं। अनियमित और कम बारिश के कारण ग्वारसीड का रकबा सरकार के 24 लाख हेक्टेयर के लक्ष्य से कम रहने की उम्मीद है।
नयी खरीदारी के कारण अरंडी (सितंबर) वायदा की कीमतें सितम्बर 2019 के बाद पहली बार 6,000 रुपये के स्तर को पार कर गयी हैं। अब कीमतों में 5,970 रुपये के स्तर पर सहारा के साथ 6,200-6,400 रुपये के स्तर तक बढ़ोतरी हो सकती है। जून के महीने में अरंडी के तेल का निर्यात एक महीने की तुलना में बढ़कर अब तक के उच्चतम स्तर 81,750 टन पर पहुँच गया है। 2021 के पहले 6 महीने में, भारत पिछले साल के 3 लाख टन की तुलना में 3.6 लाख टन अरंडी के तेल का निर्यात किया है। गुजरात में धीमी बुवाई और उद्योगों से अरंडी के तेल की बेहतर माँग आने वाले दिनों में कीमतों में तेजी ला सकती है। 17 अगस्त तक पूरे भारत में अरंडी का बुवाई क्षेत्र पिछले साल के 3.22 लाख हेक्टेयर की तुलना में 2.9 लाख हेक्टेयर रह गया है। (शेयर मंथन, 24 अगस्त 2021)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख