शेयर मंथन में खोजें

सोयाबीन को 6,325 रुपये रह सकता है सहारा - एसएमसी

नयी खरीदारी के कारण सोयाबीन वायदा (अक्टूबर) की कीमतों में 1% से अधिक की बढ़ोतरी हुई है। इसलिए कीमतों के 6,325 रुपये के स्तर पर सहारा के साथ 6,500 रुपये के स्तर पर पहुँचने की संभावना है।

महत्वपूर्ण खबर में, सोयामील आयात की तारीखों को अक्टूबर 2021 से अगले साल जनवरी तक बढ़ा दिया गया, जिससे सोयाबीन की कीमतों पर कुछ दबाव पड़ सकता है। हाल ही सोपा के अनुसार सोयाबीन का रकबा पिछले साल के 118.4 लाख हेक्टेयर की तुलना में इस सीजन में 123.5 लाख हेक्टेयर हो गया है।
आरएम सीड वायदा (अक्टूबर) की कीमतें कल मामूली गिरावट के साथ बंद हुई। कीमतों के 8,650 रुपये के स्तर पर सहारा के साथ 8,880 रुपये के स्तर पर पहुँचने की उम्मीद है। कम स्टॉक और खपत की माँग जारी रहने से कीमतों को समर्थन मिल रहा है। बाजार सूत्रों के मुताबिक सरसों का स्टॉक घटकर 30 लाख टन रह गया है। जैसे-जैसे कीमत बढ़ रही है, बाजारों में आवक भी बढ़कर 2 लाख बैग से अधिक हो गयी है। खाद्य तेल काउंटर में, सरकार द्वारा खाद्य तेल पर आयात कर में फिर से कमी करने की खबरों पर कीमतों में गिरावट हुई है। दो दिन की गिरावट के बाद मलेशियाई पॉम तेल वायदा की कीमतों में कल रिकवारी दर्ज की गयी। कुल मिलाकर खाद्य तेल की कीमतों में नरमी का रुझान रहेगा, क्योंकि आपूर्ति बाजार की उम्मीदों से काफी अधिक हैं।

सोया तेल वायदा (अक्टूबर) की कीमतों के 1,315 रुपये के स्तर पर सहारा के साथ 1,300-1,360 रुपये के दायरे में कारोबार करने की संभावना है। सीपीओ वायदा (सितंबर) की कीमतों के 1,100-1,130 रुपये के दायरे में कारोबार करने की संभावना है। (शेयर मंथन, 14 सितम्बर 2021)

 

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख