शेयर मंथन में खोजें

सोयाबीन में बढ़त, सोया तेल की कीमतों में 1.23%-1.32% की वृद्धि - एसएमसी

विदेशी बाजारों और हाजिर बाजारों में तेजी के रुझान के कारण सोयाबीन वायदा (जनवरी) की कीमतें कल बढ़त के साथ बंद हुई।

20 दिसम्बर को सेबी द्वारा एनसीडीईएक्स को इंट्राडे में नये पोजिशन की अनुमति नहीं देने और कमोडिटीज के नये कॉन्टैंक्ट शुरू करने पर एक साल के लिए रोक दिया गया। सोयाबीन में केवल मौजूदा पोजिशन को पूरा करने की अनुमति होगी। चालू रबी बुवाई के मौसम में गेहूँ, दलहन और मोटे पोषक अनाज का रकबा अभी कम है, लेकिन तिलहन का रकबा पिछले साल की तुलना में लगभग 22% बढ़ा है। सोपा के अनुसार, अक्टूबर-नवंबर के दौरान सोयाबीन की आवक पिछले साल के 37 लाख टन की तुलना में 29 लाख टन रही है जबकि समान अवधि में सोयामील निर्यात वर्ष-दर-वर्ष 38% घटकर 10.4 लाख टन रह गयी है। यूएसडीए की नवंबर की मासिक रिपोर्ट के अनुसार भारत में सोयाबीन का उत्पादन माह-दर-माह 8% बढ़कर 11.9 मिलियन टन हुआ है, जो दिसंबर में अपरिवर्तित है। हाल ही में, सरकार ने देश में जीएम सोयमील के अतिरिक्त आयात को मंजूरी नहीं देने का फैसला किया है, क्योंकि यह घरेलू खपत के लिए पर्याप्त उत्पादन करेगा। खाद्य तेल की कीमतें भी बढ़त के साथ बंद हुईं। मलेशियाई पॉम तेल वायदा की कीमतें कल दो सप्ताह के उच्चतम स्तर पर पहुँच गयी क्योंकि प्रतिद्वंद्वी शिकागो और डालियान एक्सचेंज में खाद्य तेलों में मजबूती के साथ-साथ आपूर्ति की कमी के कारण कीमतों को मदद मिली है।
डालियान में सोया तेल और पॉम तेल की कीमतों में 1.23%-1.32% की वृद्धि हुई। अमेरिकी सोयाबीन तेल की कीमतों में 1.41% की बढ़ोतरी हुई है। एक्सचेंज के सर्कुलर के अनुसार मुद्रास्फीति को नियंत्रित करने के लिए नये पोजिशन की अनुमति नही दी है। सरकार ने दिसंबर 2022 तक एक अन्य साल के लिए बिना लाइसेंस के रिफाइंड पॉम तेल आयात करने की अनुमति दी, जिसका उद्देश्य घरेलू आपूर्ति बढ़ाना और खाद्य तेलों की कीमतों में कमी लाना है। सरकार ने रिफाइंड पॉम तेल पर मूल सीमा शुल्क को 17.5 फीसदी से घटाकर 12.5 फीसदी कर दिया है। (शेयर मंथन, 29 दिसंबर 2021)

 

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!