शेयर मंथन में खोजें

कॉटन को 33,320-33,930 रुपये के दायरे में कारोबार करने की संभावना - एसएमसी

विदेशी बाजारों में तेजी के रुझान के कारण कॉटन वायदा (दिसंबर) की कीमतें 0.3% की बढ़त के साथ बंद हुई। अब कीमतों के 33,320-33,930 रुपये के दायरे में कारोबार करने की संभावना है।

उत्पादन में कमी की आशंका और निर्यात के लिए कच्चे कपास की अधिक माँग के कारण वर्तमान समय में कपास की कीमतें वर्ष-दर-वर्ष 63% अधिक हैं। कताई मिलों की ओर से खरीदारी बढ़ गयी है, जबकि दैनिक आवक स्थिर रही। सीएआई के आँकड़ों के अनुसार, नवंबर तक आवक लगभग 15% घटकर 77.76 लाख बेल रह गयी, जबकि पिछले साल की समान अवधि में 91.57 लाख बेल आवक हुई थी। विशेषज्ञों के अनुसार, एक अक्टूबर से शुरू हो रहे इस सीजन में अब तक राज्य की मंडियों में कपास की कुल आवक पिछले साल की तुलना में कम रही है, जिसके परिणामस्वरूप मिलों के पास कपास का बचा हुआ स्टॉक कम हो गया है। यूएसडीए की नवीनतम मासिक आँकड़ों के अनुसार 2021-22 में विश्व स्तर पर कपास उत्पादन 0.18% कम होकर 121.56 मिलियन बेल रह सकता है, लेकिन भारत में कपास उत्पादन में कोई बदलाव नहीं हुआ।
उच्च स्तर पर भारी बिकवाली के कारण ग्वारसीड वायदा (जनवरी) की कीमतों में 3% की गिरावट हुई है। कीमतों के 5,800-5,990 रुपये के दायरे में कारोबार करने की संभावना है। वर्तमान में, कम उत्पादन, कई वर्षो में कम स्टॉक और अच्छी निर्यात माँग की संभावना से कीमतें वर्ष-दर-वर्ष 51% अधिक हैं। अक्टूबर में ग्वारगम का निर्यात वर्ष-दर-वर्ष 60% बढ़कर 27,150 टन हो गया, जबकि 2021-22 (अप्रैल-सितंबर) में निर्यात वर्ष-दर-वर्ष 46% बढ़कर 1.85 लाख टन हो गया।
कैस्टरसीड वायदा (जनवरी) की कीमतों में नरमी का रुझान है और अब कीमतों के 5,770-5,870 रुपये के दायरे में कारोबार करने की संभावना है। पिछले एक महीने में अरंडी बीज की कीमतो में 11% की गिरावट हुई है क्योंकि सितंबर-नवंबर के दौरान निर्यात पिछले साल के 1.65 लाख टन की तुलना में 16% घटकर 1.39 लाख टन रह गया। इसी तरह (अगस्त-नवंबर) के दौरान अरंडीमील के निर्यात में 32% की गिरावट हुई है। लेकिन कृषि मंत्रालय के अग्रिम अनुमानों के अनुसार कम रकबा होने के कारण अरंडी का उत्पादन पिछले तीन वर्षों में सबसे कम 15.98 लाख टन होने का अनुमान है। (शेयर मंथन, 30 दिसंबर 2021)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख