शेयर मंथन में खोजें

हल्दी की कीमतों में 10,350-10,750 रुपये के दायरे में कारोबार करने की संभावना - एसएमसी

नये सीजन की फसल की बढ़ती माँग के कारण हल्दी वायदा (अप्रैल) की कीमतें कल 1.7% की बढ़त के साथ बंद हुई और कीमतों के 10,350-10,750 रुपये के दायरे में कारोबार करने की संभावना है।

बाजारों में नयी फसल की आवक के बीच बेहतर घरेलू और निर्यात माँग के कारण कीमतों को मदद मिल रही है। वर्तमान समय में देश में कम उत्पादन की उम्मीद पर कीमतें वर्ष-दर-वर्ष 69% अधिक हैं। लेकिन सामान्य निर्यात वॉल्यूम के कारण कीमतों की बढ़त पर रोक लग रही रही है। वित्त वर्ष 2021-22 के पहले 7 महीनों (अप्रैल-अक्टूबर) में, पिछले साल के मुकाबले 23% घटकर 89,850 टन निर्यात हुआ है, लेकिन 5 साल के औसत की तुलना में 6.5% अधिक है।
जीरा वायदा (मार्च) की कीमतें कल बढ़ी है और कीमतों के 17,900 रुपये के स्तर पर सहारा के साथ 18,330 रुपये के स्तर पर पहुँचने की संभावना है। वर्तमान समय में कीमतें वर्ष-दर-वर्ष 34% अधिक हैं। भौतिक माँग बढ़ रही है जबकि बुवाई की प्रगति अभी भी धीमी है। कृषि विभाग के आँकड़ों के अनुसार, 03 जनवरी तक गुजरात में जीरा का रकबा केवल 3.07 लाख हेक्टेयर है, जबकि पिछले साल समान अवधि में 4.64 लाख हेक्टेयर था, जबकि राजस्थान में 5.30 लाख हेक्टेयर में जीरा की बुआई हुई है। सरकारी आँकड़ों के अनुसार अप्रैल-अक्टूबर में जीरा का निर्यात वर्ष-दर-वर्ष 17% घटकर 1.50 लाख टन रह गया है, जो पिछले वर्ष 1.82 लाख टन हुआ था।

स्टॉकिस्टों और प्रोसेसरों की ओर से खरीदारी के कारण धनिया वायदा (जनवरी) की कीमतें 7 वर्षो के उच्च स्तर पर पहुँच गयी है और कीमतों के 10,150 रुपये पर सहारा के साथ 10,500 रुपये के स्तर पर पहुँचने की संभावना है। मध्य प्रदेश, राजस्थान और गुजरात में बुवाई जारी है। मध्य प्रदेश और राजस्थान में बुआई की धीमी प्रगति की खबरें हैं क्योंकि किसान तिलहन और दलहन की फसल में स्थानांतरित हो गये हैं। लेकिन 03 जनवरी 2022 को गुजरात में धनिया का रकबा 1,25,391 हेक्टेयर है, जो सामान्य क्षेत्र की तुलना में 145% है, लेकिन पिछले साल के 1,38,372 हेक्टेयर से कम है। सरकारी आँकड़ों के अनुसार अप्रैल-अक्टूबर की अवधि के दौरान निर्यात पिछले साल के 33,000 टन से 12.7 फीसदी घटकर 28,800 टन हुआ है, लेकिन 5 साल के औसत की तुलना में 8.6% अधिक है। (शेयर मंथन, 11 जनवरी 2022)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख