शेयर मंथन में खोजें

कृषि कमोडिटी

सोयाबीन को 5,350-5,600 रुपये के दायरे में कारोबार करने की संभावना - एसएमसी

सोयाबीन वायदा (दिसम्बर) की कीमतों में कल गिरावट के बाद अंत में स्थिरता रही क्योंकि कम आवक के बीच तेल मिलों की ओर से सोयाबीन की अधिक माँग हो रही है।

हल्दी में बढ़त, जीरे को 16,000 रुपये के स्तर पर पहुँचने की संभावना - एसएमसी

हल्दी वायदा (दिसम्बर) की कीमतों में कल बढ़ोतरी हुई है और अब 7,670 रुपये के स्तर पर सहारा के साथ 7,800 रुपये के स्तर पर पहुँचने की संभावना है।

कॉटन को 31,800-34,000 रुपये के दायरे में कारोबार करने की संभावना - एसएमसी साप्ताहिक रिपोर्ट

कॉटन वायदा (नवंबर) में सकारात्मक कारोबार जारी है और वर्तमान में अधिक माँग और आवक कम होने के कारण कीमतें रिकॉर्ड उच्च स्तर पर कारोबार कर रही है लेकिन उच्च स्तर पर मुनाफा वसूली के कारण कीमतों में थोड़ी गिरावट हुई है।

रिफाइंड सोया तेल में नरमी, सोयाबीन की कीमतों में तेजी का रुझान - एसएमसी साप्ताहिक रिपोर्ट

सोयाबीन वायदा (दिसम्बर) का कारोबार तेजी के रुझान के साथ कम दायरे में हुआ। अब कीमतों के 5,200-5,700 रुपये के दायरे में कारोबार करने की संभावना है क्योंकि बाजार में नये सीजन की सोयाबीन की आवक हो रही है।

हल्दी को 7,300-8,000 रुपये के दायरे में कारोबार करने की संभावना - एसएमसी साप्ताहिक रिपोर्ट

हल्दी वायदा (दिसम्बर) की कीमतों में लगातार दूसरे सप्ताह बढ़ोतरी हुई है और अब 7,300 रुपये के स्तर पर सहारा के साथ 7,300-8,000 रुपये के दायरे में कारोबार करने की संभावना है।

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!