शेयर मंथन में खोजें

सोना 3 महीने के निचले स्तर पर, चांदी में 1.36% की गिरावट

सोने के कीमतों में आज इस साल की सबसे बड़ी गिरावट देखने को मिली है।

शनिवार के कारोबार के दौरान सोना 520 रुपये प्रति दस ग्राम यानी 1.95% गिरकर 26,540 रुपये प्रति दस ग्राम तक पहुँच गया। सोने का ये स्तर 3 महीने का सबसे निचला स्तर है। सोने की कीमतों में ये गिरावट अंतर्राष्ट्रीय बाजारों से मिले कमजोर संकेतों के साथ घरेलू बाजारों में मांग में नरमी की वजह से देखने को मिली है।

वहीं घरेलू बाजार में चांदी में 500 रुपये की गिरावट देखने को मिली और वो कारोबार के दौरान 1.36% गिरकर36,300 रुपये प्रति किलो तक पहुँच गया। शुक्रवार को अंतर्राष्ट्रीय बाजारों में सोना 29.30 डॉलर गिरकर 1168.70 प्रति आउंस और चांदी 1.70% गिरकर 15.93 डॉलर प्रति आउंस पर रही। (शेयर मंथन, 7 मार्च 2015)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख