शेयर मंथन में खोजें

चार महीने के निचले स्तर पर सोना, चाँदी में भी लगातार तीसरे दिन गिरावट

अंतरराष्ट्रीय और घरेलू बाजारों में मांग में गिरावट की वजह से सोने में आज लगातार तीसरे दिन गिरावट देखने को मिली है।

कारोबार के दौरान सोना 165 रुपये प्रति दस ग्राम गिरकर 26,000 रुपये/10 ग्राम तक पहुँच गया है। वहीं अंतराष्ट्रीय बाजार में भी सोना 3 महीने के निचले स्तर तक पहुँच गया है।

चाँदी में भी लगातार तीसरे दिन गिरावट देखने को मिली है। पिछले तीन दिनों में चाँदी में 600 रुपये प्रति किलो से ज्यादा की गिरावट देखने को मिली है। आज कारोबार के दौरान चाँदी गिरकर 35,400/किलो के स्तर तक पहुँच गयी। चाँदी के सिक्कों में भी गिरावट देखने को मिली है। और प्रति सैकड़ा चाँदी के सिक्कों की कीमतें 1000 रुपये तक घटी हैं। (शेयर मंथन, 18 मार्च 2015)  

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख