शेयर मंथन में खोजें

गोल्ड बॉन्ड (Gold Bond) 2016-17 की चौथी सीरीज का इश्यू 27 फरवरी से

भारत सरकार की ओर से घोषित सोवरेन गोल्ड बॉन्ड 2016-17 की चौथी सीरीज (Sovereign Gold Bond 2016-17 - Series IV) का इश्यू 27 फरवरी से खुल रहा है, जो 3 मार्च को बंद होगा।

इस इश्यू में 1 ग्राम या 1 यूनिट की कीमत 2,893 रुपये निर्धारित की गयी है। इसमें न्यूनतम 1 ग्राम और अधिकतम 500 ग्राम का निवेश किया जा सकेगा। ये बॉन्ड 8 साल की अवधि के हैं, पर 5 साल के बाद निवेश निकालने का विकल्प मिलेगा।
सोवरेन गोल्ड बॉन्ड सरकारी प्रतिभूतियाँ हैं, जिन्हें भारत सरकार की ओर से भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने जारी किया है। सोवरेन गोल्ड बॉन्ड की एक यूनिट एक ग्राम सोने के बराबर है। इस तरह ये यूनिटें भौतिक रूप से सोने में निवेश करने का विकल्प देती हैं। इन्हें एनएसई और बीएसई में सूचीबद्ध कराया जायेगा, जहाँ इन्हें खरीदा-बेचा जा सकेगा।
निवेशकों को सोवरेन गोल्ड बॉन्ड पर मिलने वाला प्रतिफल (रिटर्न) सोने की कीमत में होने वाले बदलाव से जुड़ा होगा। मगर निवेशकों को अपने आरंभिक निवेश पर सालाना 2.5% ब्याज मिलेगा, जो छमाही आधार पर देय होगा। इन बॉन्डों पर विमोचन राशि और ब्याज दोनों के लिए सार्वभौम गारंटी यानी सरकार की गारंटी होगी।
इन बॉन्डों पर मिले ब्याज पर टीडीएस की कटौती भी नहीं होगी। अवधि पूरी होने के बाद निकाले गये पैसों पर पूँजीगत प्राप्ति कर (कैपिटल गेन टैक्स) लागू नहीं होगा। वहीं अगर परिपक्वता अवधि से पहले पैसा निकाला जाये तो उस पर इंडेक्सेशन का लाभ मिलेगा।
(शेयर मंथन, 26 फरवरी 2017)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख