शेयर मंथन में खोजें

जारी रह सकती है सोने (Gold) की उछाल, अगला लक्ष्य 1350 डॉलरः आईसीआईसीआई डायरेक्ट

आईसीआईसीआई डायरेक्ट की मानें तो सोने की कीमत में तेजी का क्रम जारी रह सकता है। ब्रोकिंग कंपनी ने सोने की कीमत से संबंधित अपने लक्ष्य को संशोधित किया है।

आईसीआईसीआई डायरेक्ट के मुताबिक, एफएंडओ सेगमेंट में खुले सौदों के मजबूत पैटर्न को देखते हुए हमारा यह मानना है कि सोने की कीमत उछल कर 1350 डॉलर प्रति औंस तक जा सकती है। कमोडिटी फ्यूचर्स ट्रेडिंग कमीशन से प्राप्त आँकड़े पर नजर डालें तो पता चलता है कि शुद्ध खरीदारी सौदों की संख्या में 110% की बढ़ोतरी हुई है और इनकी संख्या बढ़ कर 1,63,000 सौदे हो गयी है। यही नहीं, 1350 कॉल ऑप्शन में भी खरीदारी दिख रही है। इसीलिए आईसीआईसीआई डायरेक्ट ने सोने के लिए लक्ष्य को संशोधित करते हुए इसे 1350 डॉलर प्रति औंस कर दिया है।

इससे पहले 9 फरवरी को जारी अपनी डेरिवेटिव्स थिमैटिक रिपोर्ट में ब्रोकिंग कंपनी ने कहा था कि सोने की कीमत उछल कर 1250 डॉलर प्रति औंस तक पहुँच जायेगी। ध्यान रहे कि कल के कारोबारी सत्र में सोने ने यह लक्ष्य हासिल कर लिया था। (शेयर मंथन, 05 मार्च 2016)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख