शेयर मंथन में खोजें

सोना (Gold), चांदी (Silver) में मंद रुझान

एसएमसी कमोडिटीज (SMC Commodities) का मानना है कि छोटी अवधि में सोना (Gold) और चांदी (Silver) के कारोबार में मंद रुझान रहेगा।

एमसीएक्स (MCX) में सोने का रुझान 8 मार्च से नीचे की ओर हो गया है। इसका 5 अप्रैल की सीरीज का पिछला बंद भाव 28,251 रुपये का था। रुझान पलटने के लिहाज से एसएमसी ने इसमें घाटा काटने का स्तर (स्टॉप लॉस) 29,000 रुपये पर रखा है।
वहीं चांदी का पिछला बंद भाव (5 मई की सीरीज) 40,418 रुपये का है। इसका रुझान पलटने के लिए बंद भाव के आधार पर घाटा काटने का स्तर (स्टॉप लॉस) 42,000 रुपये होगा। इसमें भी 8 मार्च से मंद रुझान है। (शेयर मंथन, 14 मार्च 2017)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख