शेयर मंथन में खोजें

सर्राफा (Bullion) बाजार को फेडरल रिजर्व के फैसले का इंतजार

एसएमसी कमोडिटीज ने आज अपनी दैनिक रिपोर्ट में कहा है कि इस हफ्ते अमेरिकी फेडरल रिजर्व की बैठक से सर्राफा कीमतों को नयी दिशा मिल सकती है।

इसका आकलन है कि अभी सोने (अप्रैल) की कीमतें 27,900-28,400 और चांदी (मई) की कीमतें 39,700-40,700 रुपये के दायरे में रहेंगी। फिलहाल निवेशक अमेरिकी फेडरल रिजर्व की एफओएमसी की दो दिनों की बैठक के फैसले का इंतजार कर रहे हैं, जिसके चलते कीमतों में स्थिरता है।
एसएमसी के मुताबिक एफओएमसी द्वारा ब्याज दरों में बढ़ोतरी किये जाने का अनुमान है। दिसंबर 2016 में फेडरल रिजर्व ने साल 2017 के दौरान तीन बार ब्याज दरों में बढ़ोतरी करने की बात कही थी। फेडरल रिजर्व की प्रमुख जेनेट येलेन ने संकेत दिया था कि यदि रोजगार और महँगाई दर में बढ़ोतरी होती है तो कम ब्याज दरों का समय अब समाप्त हो रहा है।
तकनीकी दृष्टि से एसएमसी का कहना है कि एमसीएक्स में सोना और चांदी अभी मंदी के रुझान में हैं। सोने का बंद भाव 14 मार्च को 28076 रुपये रहा है और इसमें मंदी के सौदों के लिए एसएमसी ने घाटा काटने का स्तर (स्टॉप लॉस) 28,700 रुपये पर रखा है। वहीं चांदी का बंद भाव 14 मार्च को 40,083 रुपये रहा। इसमें मंदी के सौदों का स्टॉप लॉस 41,500 रुपये पर है। (शेयर मंथन, 15 मार्च 2017)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!

निवेश मंथन : ग्राहक बनें

शेयर मंथन पर तलाश करें।

राग-बाजारी