शेयर मंथन में खोजें

सर्राफा की कीमतों में लगातार तीसरे हफ्ते गिरावट दर्ज

सर्राफा की कीमतों में लगातार तीसरे हफ्ते गिरावट दर्ज की गयी है।

शुक्रवार को सोना 28,600 रुपये और चाँदी 38,700 रुपये पर बंद हुई। हालाँकि डॉलर में हल्की गिरावट और अमेरिकी ट्रेजरी यील्ड में नरमी के कारण निचले स्तरों पर हुई खरीदारी से सोने की कीमतों में थोड़ी तेजी आयी। दरअसल सोने की कीमतों को ब्याज दर और ट्रेजरी यील्ड काफी प्रभावित करती हैं। हाल ही में एफओएमसी की बैठक में ब्याज दरों की कीमतों में बढ़ोतरी तथा सकारात्मक रूझान के कारण सर्राफा की कीमतों पर दवाब रहने से अस्थिरता की संभावना है। हालाँकि अमेरिक में राजनीतिक अनिश्चितता और मध्य-पूर्व तथा उत्तर कोरिया को लेकर सामरिक तनाव की वजह से कीमतों में हल्की मजबूती आ सकती है। सोने के लिए कोमेक्स में 1,280 डॉलर और एमसीएक्स में 29,000 रुपये के स्तर पर बाधा है। वहीं कोमेक्स में इसके लिए 1,200 डॉलर और एमसीएक्स में 28,000 रुपये का स्तर पर सहारा दे सकता है। दूसरी ओर कोमेक्स में चाँदी की कीमतों को 17.50 डॉलर और एमसीएक्स में 40,000 रुपये के स्तर पर बाधा का सामना करना पड़ सकता है। जबकि कोमेक्स में 16.00 डॉलर और एमसीएक्स में 37,000 रुपये के स्तर पर इसे सहारा मिल सकता है। (शेयर मंथन, 24 जून 2017)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख