शेयर मंथन में खोजें

सर्राफा में मंदी की संभावना - एसएमसी

सर्रफा की कीमतों में नरमी रहने की संभावना है, जबकि डॉलर के कारोबार, अमेरिका पीपीआई और फेड चेयरमैन येलन के बयानों से कीमतों को दिशा मिल सकती है।

रुपये के कमजोर होने से कीमतों की गिरावट पर रोक लग सकती है। सोने की कीमतें 29,500-29,750 रुपये के दायरे में कारोबार कर सकती है जबकि चांदी की कीमतें 39,600-40,200 रुपये के दायरे में कारोबार कर सकती है। अमेरिका में कर सुधार योजनाओं के लागू होने में देरी और अनिश्चतता की खबरों के बीच एशियाई शेयर बाजारों में गिरावट और अमेरिकी ट्रेजरी बांड यील्ड में बढ़ोतरी से डॉलर के मजबूत होने से आज सोने की कीमतों में मामूली बदलाव देखा जा रहा है। फेडरल रिजर्व के अनुसार अमेरिकी मुद्रास्फीति में अक्टूबर महीने में बढ़ कर 6 महीने के उच्च स्तर पर पहुँच गयी है। अमेरिकी सिनेट के रिपब्लिकन सदस्यों द्वारा लाये कर सुधार विधेयक के हाउस ऑफ रिप्रेजेन्टिव से कई मुद्दों पर अलग होने के कारण पारित होने में देरी हो सकती है। (शेयर मंथन, 14 नवंबर 2017)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख