शेयर मंथन में खोजें

सोना लगातार दूसरे हफ्ते बढ़त की ओर - एसएमसी

सर्राफा की कीमतों में अस्थिरता रहने की संभावना है, जबकि डॉलर और अमेरिकी होम सेल्स के आँकड़ो से कीमतों को दिशा मिल सकती है।

रुपये के कारोबार से कीमतों को दिशा मिल सकती है। सोने की कीमतें 29,400-29,650 रुपये के दायरे में कारोबार कर सकती है, जबकि चांदी की कीमतें 39,500-40,000 रुपये के दायरे में कारोबार कर सकती हैं। अमेरिकी डॉलर के कमजोर होने से सोने की कीमतें लगातार दूसरे हफ्ते बढ़त की ओर अग्रसर है, लेकिन आर्थिक आँकड़ों के अनुमान से बेहतर होने के बाद अगले महीने ब्याज दरों में बढ़ोतरी की संभावना से कीमतें एक दायरे में रही। अमेरिकी रिपब्लिकन सांसदों ले 1980 के बाद सबसे बड़े कर सुधार की ओर कदम बढ़ा दिया है। इसके पहले हाउस ऑफ रिप्रेजेन्टेटिव ने राष्ट्रपति ट्रंप के करो में कटौती के प्रस्ताव को स्वीकार कर लिया है। बेरोजगारी में गिरावट और अमेरिकी मुद्रास्फीति में वृद्धि से फेड द्वारा अगले महीने ब्याज दरों में बढ़ोतरी की संभावना मजबूत हो गयी है। (शेयर मंथन, 17 नवंबर 2017)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख