शेयर मंथन में खोजें

निचले स्तर पर सर्राफा में खरीदारी की उम्मीद - एसएमसी

सर्राफा में निचले स्तर पर खरीदारी हो सकती है। जबकि डॉलर के कारोबार से, अमेरिकी मुद्रास्फीति और जॉबलेस क्लेम के आँकड़ो से कीमतों को दिशा मिल सकती है।

सोने की कीमतें 29,100-29,400 रुपये के दायरे में कारोबार कर सकती है। जबकि चांदी की कीमतें 37,500-38,200,रुपये के दायरे में कारोबार कर सकती है। अमेरिकी वृद्धि के बेहतर आँकड़ों के बाद डॉलर के मजबूत होने के कारण कल कारोबार में सोने की कीमतों में एक हफ्ते के निचले स्तर पर गिरावट हुई। अमेरिकी सीनेट ने व्हाइट हाउस की प्राथमिकता कर सुधार की दिशा में कदम बढ़ा दिया है। और अभी यह स्पष्ट नही है कि इस विधेयक को रिपब्लिकन का पूरा सहयोग मिलेगा या नही। उत्तर कोरिया द्वारा फिर से इंटरकांटीनेन्टल बैलेस्टिक मिसाइल का परीक्षण करने के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति ने चेतावनी दी है कि वे उत्तर कोरिया के इस मिसाइल परीक्षण को देखते हुए अमेरिका की सुरक्षा के लिए कोई भी कदम उठाने के लिए तैयार हैं। (शेयर मंथन, 30 नवंबर 2017)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख